विवाहिता महिला ने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी की
पांच बच्चों की मां थी मृतक महिला
जम्मू कश्मीर से आकार किया था शादी
प्राणपुर /कटिहार – प्राणपुर थाना क्षेत्र के केहुनियां पंचायत के वार्ड संख्या 10 सोनैलडीह गांव में बुधवार को अनवारा बीबी (35) ने गले में फंदा डालकर खुदकुशी कर ली ।घटना की जानकारी मिलते ही प्राणपुर पुलिस शव को अपने कब्जे में लेते हुए पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेजा ।पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया ।
मृतिका के पति मोहम्मद शकीम ने बताया कि बुधवार की सुबह घर के पिलर में फंदे से लटका हुआ पत्नी को देख तुरंत पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन प्यार हुआ था। वह जम्मू कश्मीर की रहने वाली थी। इमो के माध्यम से बातचीत होता था। अचानक वह आजमगढ़ पहुंच गई।
जहां वो 2 वर्षों से लगातार आजमगढ़ में काम करता था। इसके पहुंचने के बाद इसको लेकर अपने घर सोनैलडीह आ गये। डेढ़ माह से घर पर राजी खुशी से रहते थे। बीते सोमवार को मृतिका के पूर्व पति जम्मू कश्मीर के दो पुलिस को लेकर घर पहुंचा था। जम्मू कश्मीर के पुलिस ने पूछताछ के बाद हम दोनों को लेकर प्राणपुर थाना आए। पुलिस के सामने पूर्व पति महिला को लेकर जम्मू कश्मीर जाना चाहता था।किंतु महिला ने जाने से इंकार किया ।
जम्मू कश्मीर के पुलिस एवं प्राणपुर थानाध्यक्ष के सामने लिखित आवेदन देकर जाने से इनकार किया। पूर्व पति को तीन बार तलाक तलाक तलाक थाना में बोलकर नहीं जाने का संकल्प ली। आखिरकार पूर्व पति एवं जम्मू कश्मीर की पुलिस वापस चली गई। प्राणपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार महतो ने महिला को राजी खुशी से रहने को कहते हुए घर भेजा था।
स्थानीय ग्रामीण मोहम्मद सुलेमान, मोहम्मद अलाउद्दीन ने बताया कि मोहम्मद सकीम काम करने के लिए बाहर गया था।ऑनलाइन प्यार होने के बाद वह महिला को लेकर घर आया। घर के लोग महिला को देख हतप्रभ रह गए। लड़के के पिता काम करने दिल्ली गए हुए हैं जो घर अब तक नहीं आए हैं। लड़के द्वारा प्यार की बात सुनकर काफी दुखी थे। इतने में लड़का ने महिला को ले जाकर कोर्ट मैरिज भी किया। घर के सब लोग जानते थे कि महिला अपने पांच बच्चों को छोड़कर आई है।




























