सड़क दुर्घटना में मृत महिला की हुई पहचान,परिजनों में पसरा मातम

SHARE:

किशनगंज/प्रतिनिधि

सदर थाना क्षेत्र के लहरा चौक के पास मंगलवार को सड़क दुर्घटना में हुई मृतक महिला की पहचान हो गई है।मृतका मृतका की पहचान बहादुरगंज थाना क्षेत्र के अलताबाड़ी वार्ड नम्बर 13 निवासी शम्स आजाद परवेज की 55 वर्षीय पत्नी जीनत परवीन के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम के बाद बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

सूचना पर मंगलवार की रात को मृतक महिला के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे।सदर अस्पताल पहुंच कर शव की पहचान करते ही परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे।परिजनों ने बताया कि महिला इलाज के लिए किशनगंज पहुंची थी। जहां लहरा चौक के पास सड़क क्रॉस करने के दौरान वाहन की ठोकर से महिला की मौत हो गई।

यहां बता दें की सदर थाना क्षेत्र के लहरा चौक के पास मंगलवार को सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। उस समय मृतका की पहचान नहीं हो पाई थी।।सूचना मिलने पर यातायात थाना की पुलिस मौके पर पहुंची थी और शव को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया था।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई