समेली /कटिहार – पोठिया थाना क्षेत्र के डूमर–छोहार सड़क मार्ग पर सोमवार देर रात्रि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। छोहार पंचायत के वार्ड नंबर 10 गोढ़ियारी निवासी शंभू महलदार का पुत्र राजेश सिंह(42) अपने साइकिल से डूमर से घर जा रहा था। इसी दौरान नली पुल के पास अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया।
जिससे वह पुल से टकराकर बुरी तरह जख्मी हो गया।घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी राहुल कुमार भारती व सरपंच प्रतिनिधि मधुकर कुमार ने मिलकर घायल को समेली अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक डॉ.अनुपम आलोक के द्वारा जांचोंपरांत प्राथमिक उपचार किया।इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना पोठिया थाना को दी गई। सूचना मिलते ही पोठिया थाना की पुलिस दल-बल के साथ अस्पताल पहुंचा। शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर अंत्यपरीक्षण हेतु सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया। इधर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अज्ञात वाहन की पहचान कर जल्द कार्रवाई की मांग की है।




























