अंतर जिला महिला फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए कटिहार जिला महिला टीम रवाना

SHARE:

अध्यक्ष सह मेयर ने बूट प्रदान कर खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

कटिहार – लखीसराय में आयोजित अंतर जिला महिला फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए कटिहार जिला महिला फ़ुटबॉल की टीम मंगलवार को रवाना हुई। एक अप्रैल को कटिहार का पहला मुकाबला नालंदा जिले से होगा। जिला फुटबॉल संघ के संरक्षक सह विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में जिला महिला फुटबॉल संघ की अध्यक्ष सह कटिहार नगर निगम की मेयर उषा देवी अग्रवाल ने खिलाड़ियों की टीम को लखीसराय के लिए रवाना किया।

टीम की अध्यक्ष सह मेयर ने सभी खिलाड़ियों को बूट प्रदान करते हुए जीत की शुभकामनाएं दी। जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष शिव प्रकाश गाडोदिया ने सभी खिलाड़ियों को जर्सी प्रदान किया और महिला फुटबॉल में कटिहार का नाम रोशन करने की बात कही।

फुटबॉल संघ के सचिव शंकर साह ने खिलाड़ियों द्वारा बेहतर प्रदर्शन करने की आशा जतायी। इस अवसर पर जिला फुटबाल संघ के महासचिव दिलीप कुमार साह उर्फ भोला, कोषाध्यक्ष उदय साधुखां, सह कोषाध्यक्ष शुभम कुमार उर्फ राजा, टीम मैनेजर सुभाशीष मुर्मू, कोच विनोद चौधरी,अमित कुमार,सुनील हेम्ब्रम , गोपाल कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई