गुदरी के लाल ने किया कमाल,कांग्रेस नेत्री ने जिला टॉपर को किया सम्मानित

SHARE:

मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत के वार्ड संख्या पांच चकमन में गुदड़ी के लाल ने किया कमाल इस मौके पर कांग्रेस नेत्री इंजीनियर मीनाक्षी श्वेता ने मैट्रिक परीक्षा परिणाम आने के बाद जिला टॉपर अमन कुमार पिता निर्मल कुमार साह के आवास पहुंचे। उन्हें जिला टॉप करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दिए। इस मौके पर कांग्रेस नेत्री इंजीनियर मीनाक्षी श्वेता ने कटिहार टॉपर को फूलों का माला पहनाकर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किए एवं आगे की तैयारी करने के लिए लुसेंट बुक देकर सम्मानित किए।

इस दौरान अमन को मिठाई खिलाकर उन्हें आगे इंटर की पढ़ाई करने के लिए एक साल तक कोचिंग की सुविधा अपने तरफ से निःशुल्क करने की बात कही। उन्होंने कहा कि काफी खुशी की बात हैं कटिहार जिले के मनिहारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मनसाही प्रखंड में पहली बार कटिहार टॉपर अमन कुमार बने हैं इन्हें अपने कांग्रेस परिवार की ओर से शुभकामनाएं देते हैं।

उन्होंने कहा कि अमन आगे चलकर इंजीनियर आदि तैयारी करते हैं,तो मेरी तरफ से पूरी सुविधा मिलेगी। वहीं कटिहार टॉपर अमन कुमार ने कहा कि मुझे इंटर में साइंस के साथ इंजीनियरिंग की तैयारी करना हैं। इस अवसर पर आजाद कुमार यादव,सुनील कुमार यादव,लालू प्रसाद यादव, स्थानीय वार्ड सदस्य विवेकानंद मंडल,सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद कुमार रजक,पंच सदस्य निरंजन मंडल,एमएस ग्लोबल एकेडमी के निदेशक मसकर राज आदि उपस्थित रहे ।

सबसे ज्यादा पड़ गई