कटिहार – पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार रेल मंडल में पदस्थापित मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्रीमती संगीता मीणा के हाजीपुर जोन में स्थानांतरण के अवसर पर वाणिज्य विभाग की ओर से विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रीमती मीणा के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके कुशल नेतृत्व,कार्यकुशलता एवं विभागीय विकास में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान को याद किया।
उनके कार्यकाल में वाणिज्य विभाग ने कई उपलब्धियां हासिल की। जिससे मंडल की कार्यप्रणाली में सकारात्मक बदलाव आया।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनूप कुमार सिंह, सहायक वाणिज्य प्रबंधक जितेंद्र कुमार सिंह एवं निशांत कुमार सहित वाणिज्य विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन वाणिज्य कार्यालय अधीक्षक श्रीमती जेनी लकड़ा ने किया।अपने संबोधन में श्रीमती संगीता मीणा ने कटिहार रेल मंडल में मिले सहयोग के लिए सभी सहकर्मियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ कार्य करने की बात कही।समारोह के अंत में सभी ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य एवं नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।




























