हरिनाम संकीर्तन समारोह को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा।भक्तिमय हुआ माहौल

SHARE:

रणविजय/पौआखाली

जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत नगर पंचायत पौआखाली के वार्ड संख्या पांच स्थित पेटभरी गांव में आज से श्री श्री 108 अखंड हरिनाम संकीर्तन समारोह का शुभारंभ हो रहा है। इनसे पहले एक दिन पूर्व रविवार को अत्यंत ही श्रद्धा-भक्ति के साथ भव्य कलश शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक अनुष्ठान के पहले दिन आयोजित कलश शोभायात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया.

सिर पर कलश धारण किए महिलाएं पारंपरिक परिधानों में नजर आईं. जय श्रीराम और हरे कृष्ण हरे राम के उद्घोष से पूरा नगर पंचायत गुंजायमान रहा। कलश शोभायात्रा आयोजन पेटभरी गांव स्थित पूजा मंडप से शुरू होकर एलआरपी चौक, नगर बाजार होते हुए पबना तक किया गया, जहां से कलशों में जल भरकर पुनः पूजा मंडप में लौटकर संपन्न हुआ। इस दौरान आपसी भाईचारा प्रेम और सद्भाव का मिसाल पेश करते हुए वार्ड पार्षद प्रतिनिधि कामरान खान और जदयू नगर अध्यक्ष हबेवुर रहमान शोभायात्रा आयोजन में उपस्थित होकर श्रद्धालुओं और आयोजन कमिटी को शुभकामनाएं दी है.

वहीं इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में आयोजन कमिटी के सदस्य दिवस सिन्हा, नित्यानंद सिन्हा, सेवक सिन्हा, सुजीत सिन्हा, अशोक सिन्हा, पिंटर सिन्हा, ओमवीर सिन्हा, सुभम सिन्हा के अलावे डुमरिया पंचायत के पैक्स अध्यक्ष मनोज सिन्हा, जदयू नगर युवाध्यक्ष कुणाल सिन्हा एवम अन्य की महती भूमिका रही है। विधि व्यवस्था के मद्देनजर पौआखली पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहे।

एसआई अंगद कुमार प्रसाद पुलिस बल के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए। इधर आज से कलश गांव में अखंड हरिनाम संकीर्तन का जाप चलता रहेगा, जहां बिहार बंगाल से आई प्रसिद्ध कीर्तन मंडलियों के द्वारा हरे राम हरे कृष्ण के गायन से वातावरण गुंजायमान रहेगा।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई