कटिहार – एनआईसी सभागार में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक जिला पदाधिकारी ने सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों को चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 का कोई भी लंबित भुगतान शेष न रहने देने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि हर हाल में कंटिजेंसी व्यय सहित सभी भुगतान 31 मार्च 2026 तक सुनिश्चित हो जाय। डीएम ने पीपीटी के माध्यम से शिक्षा, पर्यटन, कला- संस्कृति एवं युवा, खेल, परिवहन, मद्य निषेध, नगर निगम, श्रम संसाधन, पथ निर्माण, ग्रामीण कार्य विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग सहित अन्य विभागों की गतिविधियों तथा योजनाओं की समीक्षा की।
इस दौरान उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय बढ़ाने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को आम नागरिकों तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने का निर्देश दिया। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जुते अंचलाधिकारियों के साथ प्रखंड में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, खेल मैदान, पानी की टंकी, पंचायत भवन एवं आंगनबाड़ी केंद्र आदि के निर्माण हेतु आवंटित भूमि की स्थिति की समीक्षा कर भूमि उपलब्ध कराने तथा अनापत्ति प्रमाण-पत्र देने की प्रक्रिया शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया ।
उन्होंने जोर देकर कहा कि भूमि संबंधी अड़चनों को तत्काल दूर किया जाय, ताकि निर्माण कार्य जल्दी से प्रारंभ हो।बैठक में अपर समाहर्ता डांं.बिनोद कुमार, डीडीसी अमित कुमार, एडीएम आपदा कुमार मृत्युंजय, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अभिषेक रंजन सहित समन्वय समिति के सदस्य पदाधिकारीगण एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सभी अंचलाधिकारी जुड़े रहे।




























