राजबाड़ी होंडा सर्विस सेंटर के नवनीकरण का भव्य उद्घाटन

SHARE:

किशनगंज पश्चिमपाली स्थित राजबाड़ी होंडा टू-व्हीलर शोरूम के सर्विस सेंटर के नवनीकरण का आज भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। यह अवसर क्षेत्र के ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

कार्यक्रम में होंडा के बिहार क्षेत्र के ज़ोनल सर्विस इंचार्ज Amarjeet Jha, एरिया इंचार्ज Govind Kumar, दफ्तरी ग्रुप के चेयरमैन Raj Karan Daftari, Sunil Daftari, Manish Daftari, Amit Daftari,Vineet Daftari Rohit daftari के साथ-साथ पूर्णिया एवं अररिया के अधिकृत डीलर्स तथा बहादुरगंज, छत्तरगाछ और पोठिया क्षेत्र के सब-डीलर्स की गरिमामयी उपस्थिति रही।

नवनीकृत सर्विस सेंटर को अत्याधुनिक तकनीक एवं सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है, जिससे अब इसकी कार्यक्षमता पहले की तुलना में लगभग दोगुनी हो गई है। नई मशीनरी, बेहतर सर्विस बे, और सुव्यवस्थित वर्कफ़्लो के माध्यम से ग्राहकों को अब पहले से अधिक तेज, सटीक और सुविधाजनक सेवाएं प्रदान की जा सकेंगी।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह नवनीकरण केवल इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार नहीं, बल्कि ग्राहक सेवा के स्तर को और ऊंचा उठाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले समय में ग्राहकों के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

पिछले दो वर्षों में किशनगंज जिले में होंडा ने उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। अपनी विश्वसनीयता, बेहतर सर्विस नेटवर्क और ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण के कारण होंडा आज जिले में सबसे अधिक दोपहिया वाहन बेचने वाली कंपनी बन चुकी है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों ने दफ्तरी ग्रुप के इस प्रयास की सराहना की और भविष्य में भी क्षेत्र के ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता की सेवाएं प्रदान करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई