व्यवहार न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता मो बदरुल होदा के निधन पर शोक की लहर

SHARE:

न्यायिक कार्य रहा, अधिवक्ताओं द्वारा दी गई श्रद्धांजलि

कटिहार कोर्ट – जिला व्यवहार न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता बदरुल होदा के आकस्मिक निधन की खबर से पूरे अधिवक्ता समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन से न केवल न्यायिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है, बल्कि अधिवक्ताओं के बीच गहरा दुःख और संवेदना का माहौल व्याप्त हो गया है। अपने परंपरा के अनुसार सोमवार को सभी अधिवक्ताओं अपने को न्यायिक कार्य से अलग रखे।

इस दौरान अधिवक्ता संघ भवन में अध्यक्ष महानंद यादव और सचिव विजय कुमार झा के संयुक्त अध्यक्षता में एक शोक सभा आयोजित की गई, वहीं जिला न्यायालय परिसर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रणवीर सिंह की अध्यक्षता में भी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। दोनों स्थानों पर उपस्थित न्यायिक पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की।

बार एसोसिएशन के सचिव विजय कुमार झा ने स्व. अधिवक्ता होदा को एक कर्मठ, विनम्र एवं न्याय के प्रति समर्पित अधिवक्ता बताते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता सुशील कुमार झा, रामानंद गुप्ता, मुनेश्वर यादव, अविनाश यादव, राजेंद्र कुमार मिश्रा के अलावा पवन दुबे, मोहम्मद अहसन, प्रदीप दत्ता, स्वाति साकेत, अशोक सिंह, यशस्वी कुमार अग्रवाल, प्रियंका कुमारी, अर्पणा साह सहित सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित रहे। सभी ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई