मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत के वार्ड संख्या पांच चकमन गांव के रहने वाले निर्मल कुमार साह के पुत्र अमन कुमार ने मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा के परिणाम जारी होने पर उनके घरों में खुशी का माहौल हैं। क्योंकि दो अंक से बिहार टॉपर से अमन कुमार छूट गए। वहीं कटिहार में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर पंचायत, प्रखंड सहित जिले का नाम रोशन किया हैं।
इस बाबत राजकीय उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल मरंगी के प्रधानाध्यापक रविकांत ने बताया कि अमन कुमार पढ़ने में काफी मेधावी हैं 479 मार्क्स लाकर मनसाही सहित कटिहार जिले में अपना नाम रोशन किए हैं। वहीं वार्ड सदस्य विवेकानंद मंडल ने अमन कुमार को प्रथम श्रेणी से पास करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
वहीं कटिहार जिले में टॉप किए अमन कुमार ने बताया कि मेरी निजी शिक्षण संस्थान में एमएस ग्लोबल साइंस एकेडमी कबीर आश्रम मनसाही में डायरेक्टर मस्कर राज की अगुवाई में भी तैयारी किए थे। जिसका परिणाम मिला हम 479 अंक लाकर कटिहार जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किए हैं। वहीं मुझे दो दिन पूर्व टॉप 10 पोजीशन में वेरिफिकेशन के लिए पटना बुलाया गया था।
लेकिन मात्र दो अंक से पिछड़ गए। लेकिन मुझे मलाल नहीं हैं आगे चलकर इंजीनियर बनना चाहते हैं। वहीं जिला परिषद प्रतिनिधि खुर्शीद आजाद ने अमन को बधाई दी। सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद कुमार रजक ने कहा कि मेरे विद्यालय से पढ़ाई कर अमन ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किए हैं। वहीं उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहनपुर की छात्रा आलिया 427 अंक उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मरंगी की छात्रा साक्षी कुमारी 427 लाकर पंचायत प्रखंड सहित जिले का नाम रोशन किया हैं।



























