गौरीडीह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधनमंत्री की ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना

SHARE:

बरारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में रविवार को प्रधानमंत्री के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम को सुना और प्रधानमंत्री के विचारों पर चर्चा की।गौरीडीह गांव में भाजपा के युवा नेता ई० विकास तिवारी के आवास पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां उपस्थित लोगों ने पूरे मनोयोग से ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड को सुना।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए संदेशों को जनहित में महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर ई० विकास तिवारी, देवकांत तिवारी, बलवंत साह, रितेश चौधरी, मनोज चौधरी, राजेश रजक, प्रशान्त चौहान, सुनील मंडल सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने कार्यक्रम के विभिन्न बिंदुओं पर अपने विचार भी साझा किए।


कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध और तनावपूर्ण स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने खाड़ी देशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने पर संतोष जताते हुए संबंधित देशों का आभार प्रकट किया। साथ ही उन्होंने देशवासियों से अपील की कि वे अफवाहों से दूर रहें और एकजुटता बनाए रखें।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई