कटिहार – जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है।उपभोक्ताओं सामान्य ढंग रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति जारी है।यह जानकारी जिला प्रशासन की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में प्रभारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी कुणाल कुमार ने दी है। उन्होंने बताया जिले में कुल 54 गैस वितरण एजेंसी कार्यरत है।जिनके पास 16953 एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध है।
प्रभारी डीएसओ ने बताया है कि जिला प्रशासन लगातार गैस कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ आपूर्ति को लेकर बैठक कर रही है तथा रसोई गैस की कालाबाजारी एवं जमाखोरी के विरुद्ध विशेष निगरानी भी की जा रही है।
उन्होंने बताया है कि 28 मार्च को घरेलू गैस बुकिंग 6736 के विरुद्ध 8242 सिलेंडरों की आपूर्ति की गई है।जबकि 612 व्यवसायिक सिलेंडर उपलब्ध है।उन्होंने बताया कि कल भी 7959 सिलेंडरों की आपूर्ति की जा सकेगी।उन्होंने कहा है कि गैस की किल्लत को लेकर आई खबर भ्रामक है।एलपीजी गैस का वितरण सामान्य ढंग से हो रहा है। इसलिए उपभोक्ताओं को घबराने जरुरत नहीं है।


























