पौआखाली पुलिस की अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कारवाई, दो हाइवा जब्त

SHARE:

पौआखाली/रणविजय


अवैध खनन और बिना चालान के ही बालू और पत्थर के परिवहन मामले में पौआखाली पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की है. थानाध्यक्ष अंकित सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने NH-327E हाईवे पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर बालू और बोल्डर लदे दो हाईवा ट्रकों को जब्त किया है.

इसकी जानकारी उन्होंने स्वयं दी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को गश्त और चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध हाईवा ट्रकों को रुकवाया. जांच के दौरान पाया गया कि एक हाईवा पर बालू लदा था और दूसरे हाईवा पर भारी मात्रा में बोल्डर लदा था.

इस दौरान पुलिस ने चालकों से परिवहन से संबंधित वैध कागजात और चालान की मांग की, तो वे संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नही कर पाए. बिना वैध कागजात के खनिज ले जाने के आरोप में पुलिस ने तुरंत दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया और उसे सुरक्षित थाना परिसर में रखा है और इसकी सूचना संबंधित विभागों को दे दी गई है.

थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया कि खनिज पदार्थों के अवैध परिवहन के विरुद्ध यह कार्रवाई है. बिना वैध चालान के खनिजों पदार्थों की ढुलाई नियमों के विरुद्ध है. जब्त किए गए वाहनों की सूचना संबंधित विभाग को दे दी गई है ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई और वाहनों से जुर्माना वसूलने की प्रक्रिया पूरी की जा सके.

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई