कटिहार:देर रात्रि आई तेज आंधी तूफान एवं वर्षा होने से मकई की फसल गिरकर हुआ बर्बाद

SHARE:

किसानों ने कृषि विभाग से जांच करा कर फसल क्षतिपूर्ति कि की मांग

मनसाही/कटिहार – देर रात्रि बेमौसम आई तेज आंधी तूफान एवं वर्षा होने से मकई की फसल गिरकर बर्बाद हो गया । इस बाबत प्रखंड क्षेत्र के भेड़मारा पंचायत के उपसरपंच मो. माले कुस्तूर उर्फ लाबु आमीन एवं मनोहरपुर पंचायत के उप मुखिया मो. रफीक ने बताया कि बे मौसम वर्षा होने से खेत में खड़ी नगदी फसल में मकई की फसल जिसमें अभी दाना तैयार हो रहा था जो गिरकर पूरी तरीके से बर्बाद हो गया हैं।

बे मौसम हुए आंधी तूफान एवं वर्षा होने से किसानों की कमर तोड़ दी हैं। किसान कर्ज लेकर मकई की खेती किए हैं अब किसान कर्ज वापस कहां से करेंगे।

वहीं परिक्षेत्र के कुरेठा,फुलहरा,मरंगी,साहेबनगर, चितौड़िया,मोहनपुर एवं भेड़मारा में मकई की फसल पूरी तरीके से गिरकर बर्बाद तो हुआ ही हुआ साथ ही साथ केला सब्जी की फसल को व्यापक नुकसान पहुंचा हैं किसानों ने कृषि विभाग के द्वारा जांच कराकर फसल क्षतिपूर्ति की मांग की हैं ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई