रिवरफ्रंट के शिथिल कार्य के प्रति सांसद ने जताया असंतोष

SHARE:

सितंबर 2025 तक ही रिवरफ्रंट का कार्य पूर्ण हो जाना था

एक जनवरी को अपने निरीक्षण के क्रम मे जिलाधिकारी ने भी कार्य के प्रति उदासीनता के लिए लगायी थी फटकार

कटिहार ग्रामीण -सांसद तारिक अनवर, मनिहारी विधायक विधायक मनोहर प्रसाद सिंह, नगर पंचायत मनिहारी के मुख्य पार्षद लाखो यादव से मिली शिकायत पर मनिहारी गंगातट पहुंचकर चल रही रिवर फ्रंट के कार्य के प्रगति की जानकारी ली। नेताद्वय ने मनिहारी गंगातट भी पहुंचकर नवामी गंगे परियोजना के तहत चल रहे कई निर्माण कार्यों की मौके पर मौजूद अधिकारियों से जानकारी ली।

नवामी गंगे परियोजना के तहत गंगा किनारे तकरीबन नौ करोड की लागत से 120 मीटर लम्बे व 30 मीटर चौडे रिवरफ्रंट का निर्माण चल रहा है। इसका निर्माण सितंबर 2025 तक पूर्ण किया जाना था। लेकिन संवेदक की उदासीनता व कार्य एजेंसी की शिथितला के कारण काम लम्बे समय तक उपेक्षित रहा।

बाढ का पानी उतर जाने के बाद भी कार्य की प्रगति के संवेदक व संवंधित कार्य एजेंसी वुडको के अधिकारी को जनवरी माह में अपने निरीक्षण के क्रम में जिलापदाधिकारी ने इसे जल्दी पूरा कराने को सख्त निर्देश दिये थे।डीएम की सख्त हिदायत के बाद भी संवेदक की कार्य के प्रति अपेक्षित गति नहीं देखी गयी.

अपने निरीक्षण के क्रम मे सांसद श्री अनवर ने बताया कि
मनिहारी गंगाघाट का एऐतिहासिक धार्मिक महत्व रहा है। यहां सीमांचल के जिलों सहित राज्यों से बडी संख्या में धर्मानुरागी श्रद्धालू धार्मिक व मांगलिक अनुष्ठानों के मौके पर पहुंचते हैं. गंगा स्नान सहित गंगापूजन,आरती व धार्मिक अनुष्ठानों के सूगमतापूर्वक सम्पादन की समुचित सुविधा मिल सके।

इसके मद्देनजर सुसज्जित, रिवरफ्रंट बनवाये जा रहे हैं.लेकिन संवेदक की कार्य के प्रति उपेक्षापूर्ण नीति से नाराजगी जतायी। कहा कि आवश्यक्ता पडी तो इस विषय को संसद मे भी उठाया जाएगा। जानकारी के अनुसार यहां बैठकर गंगा की नयनाभिराम छवि निहारने को बेंच, इसके दोनों सिरे पर वाश रूम, चैंजिंग कक्ष सहित प्रकाश की समुचित व्यवस्था के लिए प्रकाश स्तंभ व रंग बिरंगी रोशनी की व्यवस्था की जानी है.

बाढ कटाव के कारण प्रति वर्ष गंगाकिनारे नया स्वरुप ऊभर आने से धर्मानुरागी श्रद्धालुओं को स्नान,पूजन व गंगा आरती के लिए समुचित, साफसफाईवाली जगह नही मिल पाती है. लेकिन इस रिवरफ्रंट के बन जाने से यहां गंगास्नान सहित अन्य पावन मांगलिक अनुष्ठानो को लेकर आनेवाले श्रद्धालुओं को सुकून से गंगा स्नान आचमन, पूजन अर्चन व आरती का अवसर उपलब्ध हो सकेगा.इस मौके पर नगर मुख्य पार्षद लाखो यादव ने सांसद से गंगा किनारे अपेक्षित विकास में मदद की मांग की। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील यादव सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता साथ रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई