पहला प्रयास में किसान का बेटा को मिला युपीएसी 526 वीं रैंक
फलका/ कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के हथवाड़ा पंचायत के फूलडोभी गांव के किसान कन्हैया सिंह के पुत्र सन्नी राज ने देश की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में पहले ही प्रयास में 526 वीं रैंक हासिल कर अपने गांव और पूरे प्रखंड का नाम रोशन किया है।उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
सन्नी राज की सफलता की खबर जैसे ही गांव और आसपास के क्षेत्रों में फैली, उनके घर बधाई देने वालों का तांता लग गया। ग्रामीणों,एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उन्हें इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
परिजनों के अनुसार सन्नी राज बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं। संसाधनों के बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया। उनका सपना शुरू से ही सिविल सेवा में जाकर देश और समाज की सेवा करना था। जिसे उन्होंने पहले ही प्रयास में साकार कर दिखाया।



























