किशनगंज/प्रतिनिधि
सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपनी पुत्री के लापता होने को लेकर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। प्राथमिकी बुधवार को दर्ज करवाई है दर्ज प्राथमिकी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग लड़की 15 फ़रवरी को घर से शौच के लिए निमली थी।देर शाम होने पर भी नाबालिग लड़की घर वायस नहीं लौटी।इसके बाद घर के लोगों को चिंता सताने लगी और नाबालिग लड़की की खोजबीन शुरू की गई।
खोजबीन के क्रम में पता चला कि कोचाधामन थाना क्षेत्र का एक व्यक्ति चोरी छिपे नाबालिग लड़की से मोबाइल से बात करता था।यह जानकारी मिलने पर नाबालिग लड़की के परिजन आरोपी व्यक्ति के घर गए तो आरोपी युवक के परिजनों ने नाबालिग लड़की के परिजनों से दुर्व्यवहार किया।
आरोपी युवक पहले से शादी शुदा है।नाबालिग लड़की के परिजन ने बेटी के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए जल्द बरामदगी की गुहार लगाई है।



























