किशनगंज/प्रतिनिधि
एमजीएम मेडिकल कॉलेज में हुए कार्यक्रम और रात्रि विश्राम के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को हवाई मार्ग से अररिया के लिए रवाना हुए थे।केंद्रीय गृह मंत्री सुबह करीब 11 बजकर 20 मिनट पर हवाई अड्डा रवाना हुए थे।हवाई अड्डा से हेलीकॉप्टर से अररिया के लिए रवाना हुए थे।इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री के साथ केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नियानंद राय, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी मौजूद थे।
केंद्रीय गृहमंत्री के एमजीएम मेडिकल कॉलेज से हवाई अड्डा पहुंचने के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री के काफिले के गुजरने वाले मार्ग में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। एमजीएम मेडिकल कॉलेज से हवाई अड्डा के रास्ते में प्रत्येक सौ मीटर की दूरी पर पुलिस की प्रतिनियुक्ति की गई थी।
गुरुवार को सुबह ग्यारह बजे तक केलटैक्स चौक से हवाई अड्डा जाने वाले मार्ग में एक लेन को बंद कर दिया गया था।इस मार्ग की सभी दुकानें भी बंद थी। वही बताया जाता है की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बंगाल के कई राजनीतिक महकमे से जुड़े लोगों ने औपचारिक मुलाकातें की थी।बताया जाता है की कुछ राजनीतिक मुद्दों पर गोपनीय बैठके भी की गई।जिसमें यह भी बताया जाता है की बंगाल चुनाव पर भी चर्चा की गई होगी। हाला
ंकि बैठक में क्या बातें खुलकर सामने आई इसे गोपनीय रखा गया है।यह भी बताया जाता है की जिस प्रकार से बिहार में चुनावी नतीजे आए थे,बीजेपी को बहुमत मिला था,उसी पैटर्न पर बंगाल में भी चुनाव की रणनीति बनाई जा सकती है।
बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सह पथ निर्माण मंत्री डॉक्टर दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित साह के दौरे का मुख्य उद्देश्य सीमा क्षेत्र का विकास और सुरक्षा है और इसी को लेकर उन्होंने बैठक में चर्चा की है। भारत नेपाल और बांग्लादेश सीमा से यह इलाका सटा हुआ है और यहां की सुरक्षा केंद्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। डॉक्टर दिलीप जायसवाल ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों का सामाजिक आर्थिक विकास कैसे हो इस बिंदु पर भी केंद्रीय गृह मंत्री की बैठक में चर्चा की गई है। इस क्षेत्र की तरक्की कैसे हो इस बात की विशेष चर्चा उनके द्वारा की गई।



























