राष्ट्रीय उच्य पथ पर दर्दनाक हादसा,तीन मजदूर की मौत जबकि दो घायल,परिजनों में मचा कोहराम

SHARE:

तीन मजदूर की मौत, दो घायल


मृतक अरविंद मंडल और रुपेश मंडल दोनों रिश्ते में साढु थे

समेली /कटिहार – बिहपुर प्रखंड अंतर्गत झंडापुर थाना क्षेत्र के दयालपुर के समीप एनएच-31 पर मंगलवार रात्रि हुई भीषण सड़क हादसे में तीन ईट भट्ठा मजदूर की मौत हो गई। युवक का शव पहुंचते ही घर मे कोहराम मच गया । इस दुर्घटना में प्रखंड के चकला मौलानगर वार्ड संख्या 09 निवासी अरविंद मंडल (35) पिता शिवनारायण मंडल की मौके पर ही मौत हो गई ।

जबकि गंभीर रूप से घायल सोनू मंडल पिता सिकंदर मंडल वार्ड संख्या 06 निवासी और रूपेश कुमार मंडल लोहनी पोठिया ने भागलपुर मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सोनू मंडल और रूपेश का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे में दो मजदूर मिथिलेश मंडल उर्फ मिठ्ठू, पिता सिकंदर मंडल,और राजू कुमार मंडल पिता अरूण मंडल गंभीर रूप से घायल है। दोनों का इलाज घर पर चल रहा है।

मिट्ठू और सोनू दोनों सहोदर भाई थे। जिसमें सोनू की मौत हो गई। मृतक सोनू की पत्नी प्रीति देवी(25), 11 वर्षीय पुत्र सत्यम, 10 वर्षीय पुत्री सोनाक्षी और 6 वर्षीय पुत्र शुभम का रो-रो कर बुरा हाल है । बताया गया कि अरविंद मंडल ,सोनू और रुपेश पिछले आठ वर्षों से बिहपुर स्थित ईंट भट्ठे में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे।

मृतक अरविंद मंडल की 30 वर्षीय पत्नी जूली देवी, दो पुत्र रोहित (14) और सत्यम (12) तथा वृद्ध मां आशा देवी 65 करो रो कर बुरा हाल है। अरविंद घर के इकलौते कमाने वाले थे। उनकी असामयिक मौत से परिवार पूरी तरह बेसहारा हो गया है। वहीं सोनू मंडल और रूपेश कुमार मंडल की मौत से उनके परिजनों पर भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पोठिया थाना क्षेत्र के लोहनी निवासी प्रकाश मंडल के 28 वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार मंडल की मौत से 25 वर्षीय पत्नी आरती देवी दो पुत्री और एक पुत्र का रो-रो कर बुरा हाल है।

इधर प्रत्यक्षदर्शी राजू कुमार मंडल ने बताया की सभी 14 मजदूर पिकअप वैन से एक भट्ठे से दूसरे भट्ठे काम कर लौट रहे थे। पिकअप पर करीब 14 लोग सवार थे। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रही बस और एक टोटो से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।घटना की सूचना पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और परिजन अस्पताल पहुंचे।

पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव का माहौल पूरी तरह गमगीन है। पोस्टमार्टम के बाद सब पहुंचते हैं परिजनों के साथ-साथ छोटे बच्चों के रूदन क्रंदन से स्थानीय लोगों की भी आंखें नम हो गई।जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई