चचेरे भाई के शादी में शामिल होने जा रहे थे मृतक
कटिहार – जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र के डुमरिया के निकट कुर्सेला जा रहे एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गया। जिसमें तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों के द्वारा ईलाज के लिये सभी जख्मी को फलका अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया।
जबकि एक व्यक्ति को प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिये पूर्णिया रेफर कर दिया। मृतक फलका प्रखण्ड क्षेत्र के पोठिया ग्राम निवासी हिटलर यादव का पुत्र उदय कुमार(28) व प्रशांत कुमार(25) है। जबकि जख्मी राहुल कुमार (26) पोठिया ग्राम निवासी के रूप में हुई है।बताया जाता है कि मृतक चचेरे भाई के शादी में शामिल होने के लिये कुर्सेला जा रहे थे।
बुधवार की रात्रि ये तीनों एक बाइक पर सवार होकर गांव के ही निखिल कुमार यादव के शादी समारोह में शामिल होने हेतु कुर्सेला बाजार जा रहे थे कि इसी दौरान कुर्सेला थाना क्षेत्र के ही डुमरिया के समीप बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया और तीनों जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से तीनों को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका लाया गया।
जहां चिकित्सक ने उदय कुमार व प्रशांत कुमार दोनों ग्राम पोठिया को मृत घोषित कर दिया। जबकि राहुल कुमार का प्राथमिक उपचार कर स्थिति चिंताजनक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही कुरसेला थाना पुलिस फलका अस्पताल पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी लेते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने हेतु सदर अस्पताल भेज दिया । वहीं परिजन भी अस्पताल पहुंच चुके थे और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



























