मानसिक रूप से बीमार निकली
हाथ टूटा,हालत गंभीर
मनसाही/कटिहार – मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हफलागंज चौक पर विगत शाम में बच्चा चोरी की अफवाह ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। ग्रामीणों ने जिस महिला को बच्चा चोर समझकर बेरहमी से पीट दिया,वह बाद में मानसिक रूप से बीमार निकली। घायल महिला की पहचान पश्चिम बंगाल के बानी कांताटोला थाना रतवा निवासी मानिक रविदास की पत्नी प्रमिला देवी के रूप में हुई । घटना के बाद उसके पति तलाश करते हुए आये ।
कटिहार रेलवे स्टेशन पर परिजनों को घायल अवस्था में मिलीं। जिन्हें तुरंत सदर अस्पताल लाया गया। जांच में पता चला कि मारपीट के कारण उनका हाथ टूट गया हैं और शरीर पर कई गंभीर जख्म हैं। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पति मानिक रविदास ने बताया कि वह पत्नी के साथ हसनगंज के काजिबारा पोखर टोला स्थित ससुराल आए थे। घटना वाले दिन प्रमिला देवी नहाने के लिए निकलीं।
लेकिन मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण भटकते हुए हफलागंज चौक जा पहुंच गईं और देर शाम में फ्लाईओवर के नीचे बैठी थीं। इसी दौरान कुछ लोगों ने बच्चा चोरी की अफवाह फैला दी और भीड़ ने उनकी पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद परिजनों को जानकारी मिली।
महिला के भाई रतन रविदास ने मुफस्सिल पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि मुफस्सिल पुलिस प्रशासन अगर ससमय हफलागंज चौक पर गश्ती करता तो इतनी बड़ी घटना नहीं घटती। इस दौरान रतन रविदास ने कहा कि घटना स्थल मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पड़ता हैं।
जबकि घटना की सुचना पाकर मनसाही पुलिस ने मानवता दिखाते हुए सैकड़ों की भीड़ से उक्त महिला को बचा कर गाड़ी में लेकर इलाज कराने भेज दिया। इस क्रम में घटना की वीडियो में दिख रहे आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की। घटना ने एक बार फिर अफवाहों के खतरे और भीड़ हिंसा की गंभीर समस्या को उजागर कर दिया हैं।



























