कांग्रेस की विधान सभास्तरीय बैठक का आयोजनपरिवर्तन की नींव रखेगा प्राणपुर-अरुण यादव

SHARE:

प्राणपुर/कटिहार – प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र में संगठन सृजन अभियान को लेकर कांग्रेस पार्टी की अहम बैठक लाभा चौक स्थित मधु विवाह भवन प्रांगन में आयोजित की गई।बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव,जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव मुख्य रुप से शामिल रहे।जबकि पार्टी के कई वरीय पदाधिकारी भी अतिथि के रुप में इस बैठक में शामिल हुए।इस दौरान कार्यक्रम स्थल कांग्रेस कार्यकर्ताओं से खचाखच भरा रहा।

बैठक में विधानसभा प्रभारी सउद आलम ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए अन्य विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।वहीं आगे की रणनीति पर भी विचार किया गया।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी नेता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने कहा कि लाभा चौक पर आज की बड़ी तादाद में उपस्थिति बदलाव को लेकर आपकी छटपटाहट का संकेत है। नवनियुक्त संगठन सृजन प्रभारी सउद आलम ने लाभा चौक के सहित क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं से मुख्य अतिथि को अवगत कराया।

वहीं मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने वरिष्ठ नेताओं के साथ बंद कमरे में अलग-अलग भेंट कर संगठन को लेकर उनका मंतव्य भी जाना।

आजमनगर प्रखंड अध्यक्ष आले रसूल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पार्टी के हित में संगठन को धारदार बनाने का संकल्प लिया।बैठक में पर्यवेक्षक अमन कुमार, कार्यकारी जिला अध्यक्ष सौरभ कुमार,प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह,दिलीप विश्वास,पूर्व कांग्रेस प्रवक्ता माधव पांडे,नगर उपाध्यक्ष आनंदराज,नजरूल, अब्दुल मतीन,गुलाम मुस्तफा, मो हकीम सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई