एसडीओ ने पैक्स संचालित राशन दुकान का किया निरीक्षण

SHARE:

आजमनगर /कटिहार – बाजार स्थित पैक्स की ओर से संचालित राशन दुकान का बारसोई एसडीओ राजू कुमार ने रविवार के दिन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पूछे जाने पर एसडीओ राजू कुमार ने बताया कि जन वितरण प्रणाली तथा पैक्स के द्वारा संचालित राशन दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।

राशन कार्ड में दर्ज नाम के आधार पर लोगों को राशन मिल रहा है अथवा नहीं यह लगातार निरीक्षण के दौरान जायजा लिया जा रहा है। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आजमनगर पैक्स के द्वारा संचालित राशन दुकान का निरीक्षण किया गया।

राशन कार्ड में नामित व्यक्तियों को राशन उपलब्ध कराए जाने के निर्देश जारी किए गए। इस मौके पर एसडीओ बारसोई के साथ आपूर्ति पदाधिकारी आजमनगर भी मौजूद रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई