आग लगने से चार परिवारों का घर जलकर राख,लाखो का नुकसान

SHARE:


 
कदवा /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के बलिया बेलौन के वार्ड 10 लीलजी पेलापुर गांव में रविवार के दोपहर में अचानक आग लगने से चार परिवारों का घर जलकर राख हो गया। अग्नि कांड में नाजेदा खातुन पति अबु सालीम,अनसरी पति शहाबुद्दीन,साइस्ता बेगम पति अशफाक,रोशनी खातुन पति नसीम का आवासीय घर जल कर राख हो गया। आग की लपट इतनी तेज थी के देखते ही देखते चारों परिवार का आवासीय घर आग के चपेट में आ गया।

ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। घर में रखा अनाज, कपडा, बर्तन, फर्नीचर सहित सभी सामान जल कर राख हो गया है। पिंड़ितो ने आग लगने के कारणों को नहीं बता पाया। बताया जाता है कि बिजली की शार्ट सर्किट से आग लगी होगी।आग लगने की सूचना पाते ही स्थानीय मुखिया मेराज आलम घटना स्थल पहुंच कर क्षति का आंकलन कर पिड़ित परिवार को दिलाशा दिलाये। उन्होंने बताया की चार परिवारों का सब कुछ जलकर राख हो गया है। चारों परिवार खुले आसमान के नीचे आ आया है।

यह सभी गरीब परिवार है।पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता की जायेगी। अग्नि कांड की सूचना कदवा सीओ एवं बलिया बेलौन थाना अध्यक्ष को दे दी गयी है।

तत्कालीन सहायता करने की मांग सीओ से की है। घटना स्थल पर देरी से दमकल पहुंचने पर मुखिया मेराज आलम ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा की यहां दमकल शोभा की वस्तु बन कर रह गया है ।

दमकल समय पर नहीं पहुंचने से अग्नि पिंड़ितो को कुछ लाभ नहीं मिल रहा है ।बलिया बेलौन थाना क्षेत्र के 12 पंचायतों के लिए एक दमकल देने की मांग जिला प्रशासन से की है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!