मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत के उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल मोहनपुर के प्रांगण में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए रविवार को चुनाव हुआ। इस मौके पर प्रखंड निर्वाची पर्यवेक्षक राम जी प्रसाद साह एवं प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी संजय मंडल के समक्ष अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के लिए आवेदन प्राप्त किए गए ।
जिसमें अध्यक्ष पद के लिए बलराम पोद्दार,उपाध्यक्ष पद के लिए रविशंकर तिवारी ने अपना-अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किए। इनके बाद किसी ने नामांकन का पर्चा दाखिल नहीं किए । मौके पर प्रखंड निर्वाची पर्यवेक्षक राम जी प्रसाद साह ने जदयू के प्रखंड अध्यक्ष बलराम पोद्दार एवं उपाध्यक्ष के पद के लिए रवि शंकर तिवारी के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि जनता दल यू के निर्देश पर प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव मनसाही में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। वहीं प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी संजय मंडल ने कहा कि अध्यक्ष पद पर बलराम पोद्दार उपाध्यक्ष पद पर रवि शंकर तिवारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। जिसे प्रमाण पत्र भी दिया गया।मौके पर प्रखंड अध्यक्ष बलराम पोद्दार ने निर्विरोध निर्वाचित होने पर मनसाही प्रखंड के कार्यकर्ताओं की जीत बताया।
उपाध्यक्ष रवि शंकर तिवारी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। पैक्स अध्यक्ष मोहनपुर सुभाष सिंह ने निर्विरोध निर्वाचित होने पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप दोनों आगे भी बढ़-चढ़कर कार्य करें।
इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सह कुरेठा पंचायत के पूर्व मुखिया मुकेश कुमार उरांव,महिला प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष सपना देवी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष मो. रज्जाक,मीडिया सेल के राकेश गोस्वामी, पैक्स अध्यक्ष मोहनपुर सुभाष सिंह,अमर साह,मनीष पटेल,रवि साह,संजय पासवान,संदीप भुईयां,उत्तम शर्मा,शुभम सिंह,सुधीर प्रभाकर,अशोक यादव,आमिर खान,सोहन कुमार,अनूप लाल उरांव,सुभद्रा देवी,इंदु देवी,सुबोध मंडल, नीलम देवी,हसीना खातून, सकीना खातून,रुखसाना खातून,सुधीर मंडल,निरंजन मंडल आदि मौजूद रहे ।





























