मृतक पुर्णिया के रानीपतरा घोरघट गांव का था निवासी
मनिहारी – मनिहारी थाना क्षेत्र के धुरियाही पंचायत के वनगट्टा धार के समीप मकई खेत मे एक व्यक्ति का शव मिलने से पुरे क्षेत्र सनसनी फैल गया । घटना की जानकारी शुक्रवार दोपहर बारह बजे के आसपास पंचायत के मुखिया राजकुमार मंडल ने पुलिस को दी । घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ विनोद कुमार ,थानाध्यक्ष पंकज आनंद ,अपर थानाध्यक्ष अजीत चौधरी दल बल के साथ घटना स्थल पहुंच कर शव को कब्जे मे लेकर आगे की कारवाई में जुट गई ।
एसडीपीओ के निर्देश पर एफएसएल की टीम को घटना स्थल बुलाया गया । एफएसएल की टीम घटनास्थल पहुंच कर कई तरह के साक्ष्य एकत्रित किया । मृतक की पहचान पूर्णिया जिले के मुफस्सिल थाना रानीपतरा घोरघट गांव के निवासी बद्री महलदार (65)के रूप मे किया गया है । घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन धुरियाही वनगट्टा घाट स्थित बहियार पहुंचे।
परिजनो ने अज्ञात लोगो पर बद्री का हत्या कर देने का आरोप लगाया है। परिजनो ने एसडीपीओ थानाध्यक्ष से न्याय दिलाने का गुहार लगाया ।
इस बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के सभी पहलुओ पर जांच की जा रही है । प्रथमदृष्टया बद्री का हत्या कर देना प्रतित होता है । थानाध्यक्ष ने बताया कि किसी ने बद्री का हत्या कर शव को बहियार मे लाकर फेक दिया है । उन्होंने कहा की बहुत जल्द ही मामले का उदभेदन कर लिया जाएगा ।




























