ओवरब्रिज के नीचे अवैध पार्किंग पर चलेगा नगर परिषद का डंडा,प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

SHARE:

संवाददाता: राहुल कुमार

किशनगंज शहर में अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के खिलाफ नगर परिषद अब सख्त तेवर अपनाने जा रही है। किशनगंज रेलवे स्टेशन से लेकर तेघरिया रेलवे फाटक तक बने नए ओवरब्रिज के नीचे अवैध रूप से खड़े होने वाले ट्रकों पर अब भारी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर ली गई है।

मालूम हो कि ओवरब्रिज के नीचे के खाली स्थान को सुरक्षित रखने के लिए नगर परिषद ने पहले ही दीवार और खंभों पर नोटिस लगवाया था। इसमें स्पष्ट निर्देश दिया गया था कि यहाँ किसी भी प्रकार की ‘अनधिकृत पार्किंग’ दंडनीय अपराध है।

इसके बावजूद, नियमों को ताक पर रखकर यहाँ प्रतिदिन सैकड़ों ट्रक अवैध रूप से खड़े किए जा रहे हैं, जिससे न केवल यातायात प्रभावित हो रहा है बल्कि सुरक्षा का खतरा भी बना रहता है।नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने इस संबंध में कड़ी नाराजगी जाहिर की है।

उन्होंने बताया कि अवैध रूप से ट्रक लगाने वालों को तीन बार औपचारिक नोटिस दिया जा चुका है। वाहन मालिकों को लिखित रूप से सूचना भी दी गई थी कि वे स्वयं अपने वाहन हटा लें। बावजूद इसके, ट्रक चालक और मालिक प्रशासन के निर्देशों की अवहेलना कर रहे हैं।

आगे उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग के पदाधिकारी से वार्तालाप कर या निर्णय लिया गया है कि 1 से 2 दिन के अंदर अवैध पार्किंग की समस्या से निपटने के लिए एक कमेटी बना दी गई है। अगले 1-2 दिनों के भीतर पुलिस बल और परिवहन विभाग की मदद से मौके पर मौजूद ट्रकों को न सिर्फ हटाया जाएगा, बल्कि उन पर भारी आर्थिक जुर्माना भी लगाया जाएगा।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!