बलरामपुर/कटिहार /प्रतिनिधि
प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मदनटोली सोहार में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी,प्रधानमंत्री पोषण योजना कटिहार के निर्देश पर तिथि भोजन का आयोजन किया गया। तिथि भोजन में बच्चों के साथ साथ जनप्रतिनिधि एवं अभिभावक भी शामिल हुए। प्रधानमंत्री पोषण योजना के प्रखंड साधनसेवी मनोज कुमार साह ने बताया कि प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चों की संख्या बढ़ाने और शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के लिए राज्य सरकार और केंद्र सरकार के द्वारा कई योजनाओं को लागू किया गया हैं।
जिससे देश में शिक्षा का स्तर बढ़ सके। इन प्रमुख योजनाओं में तिथि भोजन योजना सबसे महत्वपूर्ण हैं। इस योजना के द्वारा बच्चों, अभिभावक और विशेष व्यक्ति या संस्था को एक दूसरे से जोड़ने का प्रयास किया जाता हैं। इस योजना में बच्चों को मिठाई,फल,पकवान का वितरण किया जाता हैं । वहीं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार सिंह ने कहा कि तिथि भोजन योजना के अंतर्गत दोपहर के भोजन के साथ अन्य पौष्टिक चीजों का वितरण किया जाता हैं।
जिससे बच्चों को अच्छा भोजन प्राप्त हो सके। तिथि भोजन योजना के विषय में जब बच्चों से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यदि सप्ताह में इस तरह का एक दिन भोजन मिल जाय तो पढ़ने की ललक और बढ़ जाएगी। स्वादिष्ट व्यंजन से बच्चों को विद्यालय की तरफ आकर्षित किया जा सकता हैं।
वहीं विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया। मौके पर विद्यालय प्रधान मुसलेमा खातुन, जिला साधनसेवी अनिल कुमार साह, लेखापाल संजय कुमार मंडल सहित जनप्रतिनिधि, शिक्षक, अभिभावकआदि उपस्थित रहे ।


























