श्रमिकों की आवाज़ को किया गया बुलंद
कटिहार – एनएफ रेलवे इंप्लाइज यूनियन की ओर से नये ट्रेड यूनियन कानून के विरोध में गुरुवार को अपना पूरा समर्थन देते हुए एक गेट मीटिंग आयोजित की गई। इस अवसर पर कटिहार मंडल के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने एकजुट होकर विशाल गेट मीटिंग में भाग लिया और अपने अधिकारों के संरक्षण की मांग उठाई। आयोजित मीटिंग की शुरुआत में नए ट्रेड कानून का विरोध करते हुए एन एफ रेलवे इंप्लॉई यूनियन द्वारा अपने मुख्य कार्यालय से एक विशाल रैली निकाली गई।
जिसमें यूनियन प्रतिनिधि द्वारा जोरदार नारेबाजी करते हुए पूरे रेल क्षेत्र में श्रमिक एकता का संदेश दिया गया। वही रैली के बाद मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के पास यह एक सभा में तब्दील हो गया। एन एफ रेलवे इंप्लाइज यूनियन के केंद्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष दिनेश पासवान के साथ कटिहार के मंडल अध्यक्ष अनिल उपाध्याय,मंडल सचिव रजनीश कुमार तथा केंद्रीय संगठन मंत्री मनीष कुमार, प्रेम शंकर, रूपेश कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रस्तावित कानून श्रमिक हितों के विपरीत है और इसे वापस लिया जाना चाहिए।
वही मौके पर कर्मचारियों से एकजुट संगठित रहने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया गया। साथ ही, श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया।
सभा में बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। गौरतलब है कि गुरुवार 12 फरवरी 2026 को पूरे भारतवर्ष में नए ट्रेड यूनियन का एकसाथ विरोध किया गया। जिसमें सभी यूनियन ने अपना अपना भरपुर समर्थन दिया।
रिपोर्ट: सतेंदु सुमन


























