किशनगंज /प्रतिनिधि
किशनगंज जिले के कोचाधामन थाना क्षेत्र में युवती तजल्ली परवीन की हुई हत्या का पुलिस ने सफलता पूर्वक उद्भेदन करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान फैजान आलम निवासी चुनामारी के रूप में हुई है।पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि बीते 5 फरवरी को चुनामारी गांव में बांस के झाड़ में 24 वर्षीय युवती का शव मिला था।
घटना के उद्भेदन के लिए एसडीपीओ गौतम कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित किया गया था। टीम के द्वारा घटना के उद्भेदन के लिए अनुसंधान प्रारंभ किया गया।जांच के दौरान पता चला की युवती की गला दबाकर हत्या की गई थी।मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया।प्रेम प्रसंग के कारण युवती की हत्या की गई थी एसपी ने कहा कि आरोपी युवक सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक युवती के संपर्क में आया था।
वही घटना के दिन पकड़े गए युवक ने मृतका को धोखे से बुलाया था।इस दौरान दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।इसके बाद आरोपी युवक ने युवती की गला दबाकर हत्या कर दी।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि युवती शादी के लिए दबाब बना रही थी ।इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी।
दोनों ने एक दूसरे को धक्का दिया।जिससे आक्रोशित होकर पकड़े गए आरोपी फैजान ने मृतका तजल्ली के दुपट्टे से उसका मुंह दबाया और गला दबाकर हत्या कर दी। साक्ष्य मिटाने के इरादे से उसने मृतका का मोबाइल फोन अपने पास रख लिया और फरार हो गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित टीम में एसडीपीओ गौतम कुमार, कोचाधामन थानाध्यक्ष रंजय कुमार,अवर निरीक्षक नुसरत परवीन , अवर निरीक्षक अरविंद कुमार कर्ण,गंगा प्रसाद गुप्ता व तकनीकी शाखा के कर्मी शामिल थे




























