पुलिस सभागार में एसपी ने थानाध्यक्षों के साथ की क्राइम मीटिंग
किशनगंज /प्रतिनिधि
पुलिस सभागार परिसर में मंगलवार को को एसपी संतोष कुमार ने थानाध्यक्षों के साथ क्राइम बैठक आयोजित की। बैठक करीब एक बजे शुरू हुई जो तीन घंटे तक चली।एसपी श्री कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि थानाध्यक्ष अपने अपने थाना क्षेत्रों में गश्ती पर विशेष ध्यान देते हुए गश्ती बढ़ाएंगे।क्राइम मीटिंग में ही एसपी श्री कुमार ने थानाध्यक्षों को कड़ा निर्देश दिया।
एसपी ने निर्देश देते हुए कहा कि सामने पर्व त्योहारों को लेकर थाना क्षेत्र में सतर्कता बरती जानी है। एसपी ने कहा कि थाना में जो भी पीड़ित आवेदन देता है,क्या कार्रवाई हुई पीड़ित को यह भी बताएंगे। प्रत्येक दिन चेक पोस्टों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाना है।थाना दैनिकी अद्यतन रखने हेतु की जाने वाली व्यवस्था से संबंधित निर्गत निर्देशों का अनुपालन करने हेतु सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया एवं इसकी जांच प्रत्येक दिन संबंधित अंचल पुलिस निरीक्षक एवं एसडीपीओ को करने हेतु निर्देशित किया गया।
छात्रावास व लॉज की सुरक्षा को लेकर दिया गया निर्देश
जिला अंतर्गत संचालित बालिका छात्रावास ,लॉज में आवासित छात्राओं की सुरक्षा से संबंधित पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के आलोक में अनिवार्य पंजीकरण और सत्यापन, बुनियादी सुरक्षा, प्रवेश और निकास के नियम, इमरजेंसी और हेल्पलाईन एवं वार्डन की जिम्मेदारी से संबंधित दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है।
क्राइम मीटिंग में एसडीपीओ वन गौतम कुमार, एसडीपीओ टू मंगलेश कुमार सिंह, डीएसपी ट्रैफिक राजेश कुमार,सर्किल इंस्पेक्टर राजा, सदर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष निसार अहमद, बहादुरगंज थानाध्यक्ष संदीप कुमार,ठाकुरगंज थानाध्यक्ष मकसूद अस्फी,सर्किल इंस्पेक्टर पंकज कुमार पंत, ट्रैफिक थानाध्यक्ष सुनील कुमार ,गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार,महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी, गर्वनडंगा थानाध्यक्ष कुंदन कुमार,एससीएसटी थानाध्यक्ष दीपू कुमार आदि मौजूद थे।




























