- जिले में 18 – 44 वर्ष के कुल 843422 लक्ष्य के आलोक में 9220 युवा का टीकाकरण
- जिले में कम हो रहा संक्रमण दर:
- जिले में लगाये गए प्रतिबंधों का अक्षरशः करें पालन: सिविल सर्जन
- टीकाकरण केन्द्रों में युवाओं की उमड़ रही भीड़
किशनगंज /प्रतिनिधि
जिले में 09 मई से आरंभ 18 से 44 वर्ष के आयुवर्ग के लोगों का टीकाकरण जारी है | जिले के कुल 09 टीकाकरण सत्र स्थलों पर इस आयुवर्ग के कुल 9220 लोगों को कोरोना टीका का पहला डोज लगाया जा चुका है | वहीँ 9 मई से 20 मई तक वैक्सीन लेने वालों का कुल आंकड़ा 15 हजार से ऊपर है जिसमे टीका का दूसरा डोज भी शामिल है | एक तरफ कोरोना की दूसरी लहर चल रही है, जिसकी चपेट में काफी संख्या में लोग आ रहे हैं। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग भी इसके उन्मूलन में जोर-शोर से लगा हुआ है |कोरोना संक्रमण से बचाव में वैक्सीन की अहमियत अब किसी से छुपी हुई नहीं है। यही कारण है कि जिले के प्रत्येक टीका केन्द्रों पर लोगों की भीड़ देखी जा सकती है।
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने कहा कोविड वायरस के खिलाफ विश्वभर में हो रहे शोधों ने यह स्पष्ट किया है कि टीका लेने वालों में संक्रमित होने कि आशंका टीका नहीं लेने वालों कि अपेक्षा काफी कम होती है। जहां पहले डोज़ से शरीर में कोरोना जीवाणु के खिलाफ एंटीबॉडी बनना और रोग प्रतिरोधक क्षमता का बढ़ना शुरू होता है। वहीं दूसरी डोज़ से वह सुरक्षा चक्र पूरी तरह मुकम्मल होती है। इससे लंबे समय के लिए शरीर को कोरोना के साथ साथ दूसरे गंभीर और संक्रामक रोगों से भी सुरक्षा मिलती है। ऐसे में अगर एक भी डोज़ छूट जाए तो शरीर के सुरक्षा चक्र में रुकावट आ जाती है । इसलिए एक भी डोज़ छूटने न पाये। जब टीका लेने वालों की संख्या 95 प्रतिशत से अधिक हो जाएगी, तब संक्रमित होने वालों की संख्या अपने आप कम हो जाएगी| जितने अधिक लोग टीका लेंगे, कोरोना की चेन उतनी तेजी से टूटेगी |
जिले में लगाये गए प्रतिबंधों का अक्षरशः करें पालन: सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डॉ. श्री नंदन ने जिले वासियों से जिला प्रशासन द्वारा लगाये गये प्रतिबंधों का अक्षरशः पालन करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा यह प्रतिबंध आपको कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए लगाये गये हैं। आवश्यक होने पर ही घर से बाहर दोहरा मास्क लगाकर निकलें। बाहर निकलने की स्थिति में संयम बरतें एवं भी़ड़-भाड़ से बचें। याद रखें आप अपने आवश्यकता का सामान लेने निकलें है न कि कोरोना से संक्रमित होने। आपके द्वारा बरती गई लापरवाही आप पर ही नहीं बल्कि आपके परिवार के अन्य सदस्यों पर भी भारी पड़ेगी। यदि आप परिवार के ऐसे सदस्य हैं जो किसी अन्य रोग से ग्रसित हैं तो बाहर न निकलें और अनावश्यक भीड़-भाड़ से बचें।
जिले में कम हो रहा संक्रमण दर:
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने कहा जिला में विगत कुछ दिनों तक लगातार बढ़ते मामलों के बाद अब इनके आंकड़ों में कमी आ रही है।यह सुखद है और समुदाय की सहभागिता से ही यह संभव हो सका है।जिले में आज भी 131 व्यक्ति संक्रमित पाए गये हैं। वही आज 84 व्यक्ति संक्रमण से ठीक भी हुए हैं। जिले में कुल 4.44 लोगो की जांच की गयी है जिसमे से 8904 व्यक्ति संक्रमित पाए गये है वही 7453 व्यक्ति संक्रमण से ठीक भी हुए है जिले में संक्रमण की दर 2.0% है वही रिकवरी दर 84.0% है तथा 23 व्यक्तिओ की संक्रमण से मृत्यु हुई है ।, जिले में सबसे ज्यादा संक्रमण नगर परिषद् क्षेत्र मे है। इसलिए संक्रमण के नियमो का पालन कर ही खुद को बचाया जा सकता है |
टीकाकरण केन्द्रों में युवाओं की उमड़ रही भीड़ः
जब से 18 से 44 साल के लोगों का टीकाकरण शुरू हुआ है, तब से जिले के टीकाकरण केंद्रों पर लोगों की काफी भीड़ उमड़ने लगी है। सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया युवाओं का उत्साह सही है, लेकिन उन्हें धैर्य से काम लेना चाहिए। नियमों का पालन करते हुए टीका लेना चाहिए। साथ ही 45 साल से अधिक उम्र के लोग भी अच्छी-खासी संख्या में टीकाकरण के लिए आ रहे हैं। इनलोगों का टीकाकरण काफी दिनों से हो रहा है, इसके बावजूद ठीकठाक संख्या में लोग केंद्रों पर पहुंच रहे हैं।
एप्वाइंटमेंट लेकर आएं युवाः
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने कहा युवाओं को एप्वाइंटमेंट लेकर केंद्र पर आना चाहिए। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराते वक्त ही एप्वाइंटमेंट का समय बता दिया जाता है। उसी समय पर आएं। बेवजह भीड़ बढ़ने से संक्रमण का खतरा हो सकता है। साथ ही मास्क पहनकर आएं और सामाजिक दूरी का पालन करें। वहीं 45 साल से अधिक उम्र के लोग सिर्फ आधार कार्ड भी लाएंगे तो चलेगा। उनके रजिस्ट्रेशन की सुविधा केंद्र पर भी मौजूद है।
दूसरा डोज लेना नहीं भूलेंः
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन बताया कोरोना टीका का दूसरा डोज 12 सप्ताह के बाद लेना नहीं भूलें। जबतक आप टीके का दोनों डोज नहीं ले लेते हैं, तबतक आपके टीकाकरण की प्रक्रिया पूरी नहीं होगी और आप कोरोना से भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं रहेंगे। इसलिए टीके का दूसरा डोज समय पर निश्चित तौर पर ले लें। इसके अलावा कोरोना का टीका ले लेने के बाद भी गाइडलाइन का पालन करें। घर से बाहर निकलते वक्त मास्क पहनें और सामाजिक दूरी का पालन करें।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- किशनगंज:बहादुरगंज में अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:स्कूल की अतिक्रमित जमीन को करवाया गया खालीसंवाददाता:निसार अहमद बहादुरगंज में प्रशासन के द्वारा अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला कर बड़ी कारवाई की गई।बुधवार को बहादुरगंज प्रखण्ड अंतर्गत स्थानीय रसल हाई स्कूल परिसर और आसपास की सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने को लेकर पूरा प्रशासनिक अमला … Read more
- किशनगंज:279 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो जब्तकिशनगंज/प्रतिनिधि जिले के पाटामारी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 279 लीटर विदेशी शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपी पटना … Read more
- बहादुरगंज में 24 लीटर बीयर के साथ तस्कर गिरफ्तार, इको स्पोर्ट कार जब्तसंवाददाता:निसार अहमद गुप्त सूचना के आधार पर बहादुरगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 लीटर बीयर के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस दौरान तस्करी में प्रयुक्त इको स्पोर्ट कार को भी जब्त कर लिया गया। पुलिस … Read more
- अपराधियों ने सब्जी व्यवसाई को मारी गोली,जांच में जुटी पुलिसमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत के हुसैनपुर मे बीती रात करीब साढ़े बारह बजे एक सब्जी व्यवसायी मो. मालिक (37) व्यक्ति के घर में घुस कर अपराधियों ने दो गोली मारकर दी औरफरार हो गए। घायल मालिक के … Read more
- जेडीयू राष्ट्रीय परिषद की बैठक में नीतीश कुमार फिर बने राष्ट्रीय अध्यक्षपटना स्थित जनता दल (यूनाइटेड) कार्यालय में आयोजित राष्ट्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से मुहर लगा दी गई। बैठक को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने … Read more
- प्रशांत किशोर होंगे बांकीपुर विधानसभा उप-चुनाव में जन सुराज के प्रत्याशी, कोर कमिटी की बैठक में फैसला, बोले PK – भाजपा को हराने के लिए जो कुछ भी करना पड़े वो करेंगेप्रशांत किशोर ने बांकीपुर उप-चुनाव को बताया सम्राट चौधरी का जनमत संग्रह, बोले – सम्राट चौधरी के चाल, चरित्र और चेहरा पर जनता का भरोसा नहीं, पिछले दरवाजे से बनाए गए मुख्यमंत्री पटना: जन सुराज पार्टी ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में … Read more
- सूरज यादव बने रालोजपा के प्रदेश महासचिव,पटना में प्रदेश अध्यक्ष ने सौंपा दायित्व, पार्टी नेताओं ने दी शुभकामनाएंअररिया/अरुण कुमार नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के पलासी निवासी युवा नेता सूरज यादव को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया है। रविवार को पटना स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष … Read more
- एआईएमआईएम का सीमांचल मिशन तेज, किशनगंज समेत चार जिलों को मिले नए जिलाध्यक्षसंवाददाता /किशनगंज असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के द्वारा बिहार में पार्टी संगठन का विस्तार करते हुए सीमांचल के चार जिलों के जिला अध्यक्षों के नाम का ऐलान किया गया ।गुरुवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान ने शहर … Read more
- जनता के मुद्दों पर सरकार जवाब दे-तारिकबिजली,बाढ़, राम मंदिर और राष्ट्रीय सुरक्षा पर सांसद तारिक अनवर का बड़ा हमला बिजली आपूर्ति सुधारने और गंगा कटाव रोकने के दिए निर्देश राम मंदिर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग कटिहार- सांसद तारिक अनवर ने जिले में बिजली आपूर्ति, … Read more
- राजकीय डिग्री महाविद्यालय कोचाधामन में 01 जुलाई से होगी पढ़ाई,सोमवार को नामांकन का अंतिम दिनछह विषयों में हो रहा है नामांकन अब तक 60 छात्र – छात्राओं ने लिया नामांकन नवसृजित राजकीय डिग्री महाविद्यालय कोचाधामन में प्रथम मेधा सूची के आधार पर अब तक 60 छात्र – छात्राओं ने नामांकन लिया है। शेष चयनित … Read more
- क्लस्टर स्तर पर ई-पत्रिका ‘नवांकुर’ का विमोचन, शिक्षक शहजाद अनवर के नवाचार की सराहनाकिशनगंज। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बेलवा काशीपुर के कर्मठ एवं नवाचारी शिक्षक सरदार शहजाद अनवर राजा के संपादन में तैयार की गई ई-पत्रिका ‘नवांकुर’ का … Read more
- सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल प्लस टू राजकीयकृत राजेंद्र उच्च विद्यालय धनपाड़ा का मुख्यमंत्री ने किया ऑनलाइन उद्घाटनमनसाही/कटिहार – सूबे के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक साथ बिहार के 38 जिले के 534 प्रखंड के 551 मॉडल स्कूल को ऑनलाइन उद्घाटन किए। इस क्रम में प्रखंड क्षेत्र के कुरेठा पंचायत के सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल प्लस … Read more
- सरस्वती विद्या निकेतन के स्थापना का उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना-विधायकउच्च माध्यमिक विद्यालय टिकैली में हुआ माॅडल स्कूल का उद्घाटन डंडखोरा/कटिहार– प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय टिकैली में सरस्वती शिक्षा निकेतन आदर्श विद्यालय का शुभारंभ हुआ।मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से विद्यालय का लोकार्पण किया।इसको लेकर विद्यालय में … Read more
- नवाचार शिक्षा को बढावा देने में बेहतर योगदान के लिए शिक्षक सम्मानितडंडखोरा/कटिहार- जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट टीकापट्टी में द् बिहार टीचर्स हिस्ट्री मेकर मेरा मोबाइल,मेरी शिक्षा के प्रशिक्षण के दौरान नवाचारी शिक्षा में अपना उत्कृष्ट योगदान करने को लेकर प्रखंड क्षेत्र के कई शिक्षकों के कार्यों को विशेष रुप … Read more