टेढ़ागाछ के कई पंचायतों में सोलर लाइट बना,शोभा की वस्तु

टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड अन्तर्गत मटियारी पंचायत के वार्ड संख्या-9 (नृत्यशाला) गांव में मुख्यमंत्री सोलर लाइट योजना के तहत सोलर लाइट का अधिष्ठापन पंचायती राज विभाग के द्वारा किया तो गया, लेकिन विभाग द्वारा अधिष्टापित सोलर लाइट रात में रोशनी के जगह मात्र शोभा का वस्तु बना हुआ है । स्थानीय … Read more

टेढ़ागाछ में प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन, बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण

टेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार सरकार के निर्देशानुसार प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन टेढ़ागाछ में सोमवार को एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अजय कुमार ने की। बैठक का उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान केंद्र स्तर के पदाधिकारियों (बीएलओ) को … Read more

चिल्हनियां पंचायत के पंखाबाड़ी में आग लगी, तीन मवेशी जले, घर का सारा सामान खाक।

किशनगंज /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चिल्हनियां के वार्ड संख्या 12, पंखाबाड़ी निवासी सुगन लाल शर्मा के घर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में तीन मवेशी जलकर मर गए और घर में रखा सारा राशन व अन्य सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। घटना की सूचना … Read more

हाटगांव पंचायत में तीन वर्षों से मानदेय से वंचित पंप संचालक, धरना की चेतावनी

टेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत हाटगांव पंचायत के पंप संचालकों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। तीन वर्षों से मानदेय नहीं मिलने के कारण संचालकों ने स्थानीय प्रशासन के प्रति असंतोष जताते हुए चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र बकरीद पर्व से पूर्व भुगतान की व्यवस्था नहीं की गई, तो वे प्रखंड कार्यालय … Read more

फुलबड़िया बाजार मूलभूत सुविधाओं से वंचित,ग्रामीण परेशान

सरकार को सबसे अधिक टैक्स देने वाला किशनगंज /विजय कुमार साह किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा पर स्थित भोरहा पंचायत का फुलबड़िया बाजार सरकार को टैक्स देने के मामले में पहले स्थान पर है, लेकिन अफसोसजनक बात यह है कि यहां मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है। पंचायत समिति सदस्य इस्माइल आलम … Read more

मुख्यमंत्री सड़क बनी जानलेवा,एप्रोच ध्वस्त—सालभर से खतरे में राहगीर

टेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के बैगना पंचायत अंतर्गत गड़गांव से महुआ होते हुए खाड़ीटोला को जोड़ने वाली मुख्यमंत्री सड़क जर्जर स्थिति में पहुंच गई है। विगत एक वर्ष से सड़क कई स्थानों पर ध्वस्त हो चुकी है, जबकि दो जगहों पर कल्वर्ट का एप्रोच पूरी तरह टूट चुका है। इससे यह … Read more

किशनगंज: आरसीसी पुल 12 वर्षों से ध्वस्त,बरसात में स्कूली बच्चों की पढ़ाई खतरे में

विजय कुमार साह/टेढ़ागाछ (किशनगंज) टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत हवाकोल पंचायत के गोढिया हाट के समीप धार में आरसीसी पुल बीते 12 वर्षों से ध्वस्त पड़ा है। पुल का पुनर्निर्माण अबतक नहीं हो पाया है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को हर दिन जान जोखिम में डालकर आना-जाना करना पड़ता है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी भयावह … Read more

तेज आंधी और बारिश से भारी नुकसान,कई घरों के छप्पर उड़े, मक्का फसल बर्बाद

विजय कुमार साह/टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में तेज आंधी के साथ मेघ गर्जन और बारिश ने जमकर कहर बरपाया। अचानक आई इस तूफानी आंधी के कारण क्षेत्र के दर्जनों घरों के छप्पर उड़ गए और कई पेड़ भी उखड़ गए। इस प्राकृतिक आपदा से ग्रामीणों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। तेज हवा के कारण … Read more

बाढ़ राहत को लेकर प्रशासन एक्शन मोड में, टेढ़ागाछ में विशेष सर्वे और पंजीकरण अभियान शुरू

किशनगंज/ टेढ़ागाछ /विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र में संभावित बाढ़ आपदा से निपटने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क और गंभीर नजर आ रहा है। बाढ़ से पहले की तैयारियों की समीक्षा के क्रम में टेढ़ागाछ अंचला अधिकारी शशि कुमार ने अपनी टीम के साथ मटियारी एवं डाकपोखर व चिल्हनियाँ पंचायत के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों … Read more

आयुष्मान भारत योजना को लेकर प्रशासन गंभीर, शिविरों के माध्यम से आमजन को किया जा रहा है जागरूक

किशनगंज /विजय कुमार साह टेढागाछ प्रखंड क्षेत्र में आयुष्मान भारत योजना के तहत अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिलाने हेतु प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इस उद्देश्य से विभिन्न पंचायतों व गांवों में आयुष्मान भारत कार्ड बनवाने हेतु विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। प्रखंड विकास पदाधिकारी … Read more