दहेज लोभी ससुराल वालों ने विवाहिता की गला घोंटकर की हत्या ,जांच में जुटी पुलिस

मृतिका का पति और देवर हुआ फरार सांस ससुर को लोगो ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले किशनगंज /सागर चन्द्रा कोचाधामन थाना क्षेत्र के सुंदरबाड़ी पंचायत स्थित सपटिया बिशनपुर गांव में दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर पति और ससुराल वालों के द्वारा महिला की गला घोंटकर हत्या कर देने का मामला सामने … Read more

उत्पाद विभाग की टीम ने 107 लीटर विदेशी शराब के साथ कार किया जब्त,दो गिरफ्तार

किशनगंज /सागर चन्द्रा उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सुचना पर छापेमारी कर एक कार से तस्करी कर ले जाये जा रहे शराब की खेप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार अल सुबह रुईधासा प्रेम पुल के निकट की गई कार्रवाई के दौरान गिरफ्त में आये बेलाही सुपौल निवासी दिलखुश कुमार और … Read more

एसपी आवास में ईद मिलन समारोह का हुआ आयोजन, एसपी डॉ इनामुल हक मैगनू ने दी लोगो को बधाई

किशनगंज /सागर चन्द्रा एसपी इनामुल हक मैगनू ने उत्तरपाली स्थित आवास पर ईद मिलन समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर शहर के गणमान्य व्यक्तियों,बीएसएफ अधिकारियों, एसएसबी अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ साथ पूरा पुलिस महकमा उपस्थित था। एसपी ने गर्मजोशी के साथ आगंतुकों का स्वागत किया। वहीं आगंतुकों ने भी एसपी से गले … Read more

सघन मिशन इंद्रधनुष 4.0 के तीसरे चरण की शुरुआत बुधवार से, तैयारी पूरी

नियमित टीकाकरण अभियान- दो वर्ष तक के बच्चे और गर्भवती महिलाओं का होगा टीकाकरण जिले में 730 चिह्नित स्थलों पर कुल 11,386 बच्चों एवं 1683 गर्भवती माता को टीकाकरण का लक्ष्य है। किशनगंज :भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने नियमित टीकाकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 25 दिसंबर 2014 को मिशन … Read more

ईद को लेकर रात तक बाजार रहा गुलजार ,लोगो ने जमकर की खरीददारी

किशनगंज /विजय कुमार साह मंगलवार को ईद का पर्व मनाया जायेगा।जिसे लेकर सोमवार सुबह से लेकर देर शाम तक बाजारों में भीड़ जुट रही है। फुटपाथ से लेकर प्रमुख दुकानों पर खाने-पीने के सामान से लेकर विभिन्न सामानों की दुकानें सजी है। जूते-चप्पल, रंग बिरंगी ओढ़नी, नकाब, किराना व खानपान की दुकानों पर खरीदारों की … Read more

विधायक अंजार नईमी के द्वारा चार सड़को का शिलान्यास एवं सामुदायिक भवन का किया गया उद्घाटन

किशनगंज /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ एआईएमआईएम बहादुरगंज विधायक मोहम्मद अंजार नईमी के द्वारा रविवार को टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में डाकपोखर, झुनकीमुशरा एवं खनियाबाद पंचायत में विभिन्न जगहों पर चार सड़कों का शिलान्यास एवं एक सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया गया। इस दौरान विधायक अंजार नईमी ने कहा कि क्षेत्र की सर्वांगीण विकास मेरी पहली प्राथमिकता … Read more

ईद पर्व को लेकर टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों में फ्लैग मार्च निकाला गया

किशनगंज /विजय कुमार साह ईद पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जाने को लेकर सोमवार को टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। इसमें बड़ी संख्या में पुलिस बल व एसएसबी के जवान व अधिकारी शामिल हुए। फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों को ईद की नमाज ईदगाह में अदा करने … Read more

नशे की लत ने बना दिया चोर,युवक को बत्तख चोरी करते लोगो ने पकड़ा,बिजली के खंभे से बांधकर की गई पिटाई

किशनगंज /सागर चन्द्रा शहर के नेपालगढ़ कॉलोनी में बत्तख चोरी कर रहे युवक को स्थानीय लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया और बिजली के खंभे से बांधकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। हालांकि स्थानीय लोगों द्वारा बीचबचाव करने के बाद उसे छोड़ दिया गया। आरोपी की पहचान चुड़ीपट्टी निवासी इम्तियाज के रूप में की गई। … Read more

उत्पाद विभाग ने शराब के साथ चचेरे भाइयों को किया गिरफ्तार

किशनगंज /सागर चन्द्रा रामपुर मद्यनिषेध चेकपोस्ट पर चेकिंग कर रही उत्पाद विभाग की टीम ने तीन बोतल बीयर के साथ दो चचेरे भाईयों को गिरफ्तार किया है। चकला घाट निवासी अजहर और मजहर शादी समारोह में मौज मस्ती करने के लिए बंगाल से बीयर लेकर आ रहे थे। लेकिन रामपुर मद्यनिषेध चेकपोस्ट पर चेकिंग कर … Read more

बंगाल से शराब पीकर बिहार में प्रवेश कर रहे हैं 5 लोगों को उत्पाद विभाग की टीम ने हिरासत में लिया

किशनगंज /सागर चन्द्रा उत्पाद अधीक्षक तारिक महमूद के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। रामपुर चेक पोस्ट पर चलाये गए अभियान के दौरान बंगाल से शराब का सेवन कर शहर में प्रवेश कर रहे पांच लोगों को टीम ने हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए युवकों … Read more