बिहार :नवादा में उत्पाद विभाग की टीम ने चार कार्टून शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार

नवादा /रामजी प्रसाद एवं रिंकु  नवादा जिले में उत्पाद विभाग द्वारा शराब तस्करो के खिलाफ लगातार कारवाई की जा रही है ।बावजूद इसके शराब कारोबारियों में भय नहीं दिख रहा है ।ताज़ा मामला जिले के गोविंद पुर थाना क्षेत्र का है जहा एक युवक को चार कार्टून विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।  … Read more

खोरीबाड़ी पुलिस ने जाली नोट के साथ महिला को किया गिरफ्तार

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल खोरीबाड़ी पुलिस जाली नोट के साथ एक महिला को हिरासत में लिया है । हिरासत में लिए गए महिला का नाम मीना खातून (35 ) है। वह फांसीदेवा थाना क्षेत्र के चटहाट की रहने वाली है। खोरीबाड़ी थाना से मिली जानकारी अनुसार बुधवार की देर शाम एक महिला खोरीबाड़ी थाना अंतर्गत बतासी … Read more

किशनगंज :ठाकुरगंज में युवक की हत्या से सनसनी,जांच में जुटी पुलिस

किशनगंज /रणविजय सीमावर्ती जिला किशनगंज एकबार फिर से हत्या की वारदात को लेकर चर्चा में है। खबर दरअसल ठाकुरगंज थानाक्षेत्र से है जहाँ 16 वर्षीय नाबालिग युवक की अज्ञात अपराधियों द्वारा नृशंस हत्या कर दिए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि दुधौटी ग्राम पंचायत के स्कूल टोला निवासी … Read more

चैनपुर के उर्वरक गोदाम प्रबंधक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे); कैमूर के चैनपुर में उर्वरक के गोडाउन प्रबंधक सागर आनंद पांडे 26 वर्ष संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना बुधवार की देर रात की बताई जा रही है। चैनपुर पुलिस ने सागर आनंद पांडे का शव उनके किराए के मकान से बुधवार को करीब 11:00 बजे बरामद किया है। सागर आनंद पांडे … Read more

नवादा :शराब लूट मामले में एक युवक गिरफ्तार 

नवादा /रामजी प्रसाद एवं रिंकु  उत्पाद विभाग ने नगर थाना क्षेत्र के चौधरी नगर से शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान सिरदला थाना क्षेत्र के राजन गांव निवासी प्रयाग चौधरी के पुत्र सत्येंद्र चौधरी के रूप में किया गया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात्रि … Read more

नवादा :दहेज के लिए फिर एक विवाहिता की हत्या, खाना मे जहर देकर की गई हत्या

नवादा /रामजी प्रसाद एवं रिंकु दहेज दानवों ने एक विवाहिता को जहर देकर हत्या कर दिया। घटना वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के बाघी गांव की है। मृतका का नाम आरुणिक कुमारी बताया गया है। लड़की के पिता जलालपुर गांव निवासी विजय प्रसाद ने बताया कि 5 वर्ष पूर्व अपनी बेटी की शादी औकात से अधिक दान … Read more

किशनगंज के युवक की बंगाल में हत्या,परिजनों में मचा कोहराम

अवैध संबंध में की गई हत्या ।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा ।जांच में जुटी पुलिस किशनगंज /प्रतिनिधि किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली के रहने वाले युवक शंकर राय की हत्या बंगाल के पंजीपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत इकरचला काली मंदिर के नजदीक किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में … Read more

नवादा :आर्मी जवान के बाद मौसेरे भाई की भी इलाज के दौरान हुई मौत,परिजनों में मचा कोहराम

नवादा /रामजी प्रसाद नवादा जिले के पकरी बरामा थाना क्षेत्र के कपसंडी गांव के आर्मी जवान मुकेश कुमार के बाद उनके मौसेरे भाई की भी मौत हो गई है। आर्मी जवान के मौसेरे भाई उमाशंकर काशीचक थाना क्षेत्र के उपरामा गांव के निवासी थे। रविवार को पावापुरी इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस इलाज के दौरान उनकी … Read more

बिहार :नवादा में जमीनी विवाद में बच्चे का हुआ अपहरण,नाराज लोगो ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

नवादा /रामजी प्रसाद एवं रिंकु नवादा में जमीन विवाद में दस वर्षीय बच्चे के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है ।जिसके बाद नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया है । ग्रामीणों ने सुबह से ही बच्चे के अपहरण के खिलाफ पुलिस द्वारा नकारात्मक कार्यवाही करने के विरोध में आईटीआई के निकट … Read more

नवादा में नाइट कर्फ्यू से चोरों की चांदी, दुकान का शटर काटकर उड़ाए लाखों,जांच में जुटी पुलिस

नवादा /रामजी प्रसाद एवं कुमार विश्वास बिहार के नवादा में चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया. चोरों ने दुकान का शटर काटकर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई. नवादा में नाइट कर्फ्यू चोरों के लिए वरदान साबित हो रहा है. नवादा में चोरों के … Read more