शराब के साथ गिरफ्तार आरोपी को अदालत ने 10 वर्षों के कारावास की सुनाई सजा

किशनगंज /प्रतिनिधि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह विशेष न्यायाधीश उत्पाद सुमित कुमार सिंह की अदालत ने मंगलवार को शराब के एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया। अदालत ने फैसला सुनाते हुए ई-रिक्शा चालक अमर कुमार पासवान डुमरिया निवासी को 10 साल की साधारण कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी को बिहार मद्य निषेध अधिनियम … Read more

पुलिस की सटीक कार्रवाई: दिघलबैंक में झोपड़ी से बरामद हुई अंग्रेजी शराब की खेप, आरोपी फरार।

दिघलबैंक, किशनगंज /मो अजमल बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में दिघलबैंक थाना पुलिस ने रविवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए झोपड़ी में छुपाकर रखी गई 5.625 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। हालांकि आरोपी मौके से फरार होने में सफल … Read more

आयुष्मान कार्ड निर्माण हेतु दिघलबैंक बीडीओ ने किया पंचायतों का दौरा, दिघलबैंक पंचायत में कार्यपालक सहायक ने संभाली कमान

दिघलबैंक (किशनगंज) मो अजमल किशनगंज ज़िले में ज़िलाधिकारी विशाल राज के नेतृत्व में 26 से 28 मई 2025 तक चलाए जा रहे विशेष आयुष्मान कार्ड निर्माण महा-अभियान के तहत 1.2 लाख कार्ड निर्माण का लक्ष्य तय किया गया है। इस लक्ष्य को लेकर जिले भर में प्रशासनिक तैयारियाँ तेज़ हैं। इसी क्रम में दिघलबैंक प्रखंड … Read more

आम आदमी पार्टी की बैठक आयोजित,आगामी कार्यक्रमों को लेकर हुई चर्चा

किशनगंज/पोठिया/राज कुमार आम आदमी पार्टी किशनगंज जिला इकाई की ओर से पोठिया प्रखंड के बुधरा पंचायत में एक बैठक का आयोजन किया गया। किशनगंज विधानसभा प्रभारी अशहर आलम की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में किशनगंज जिला आम आदमी पार्टी प्रदेश की ओर से बिहार मे भी “केजरीवाल जनसंपर्क यात्रा” आगामी 02 जून 2025 … Read more

किशनगंज: टेढ़ागाछ में निर्माणाधीन आरसीसी पुल में घटिया सामग्री का उपयोग, कारवाई की मांग

विजय कुमार साह/टेढ़ागाछ किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत झाला से निशंद्रा को जोड़ने वाली प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बैगना पंचायत के गड़गांव के समीप निर्माणाधीन आरसीसी पुल को लेकर कार्य में अनियमितता के गंभीर आरोप लगे हैं। बीस सूत्री कार्यक्रम समिति के सदस्य रवि कुमार दास ने निर्माण कार्य में घटिया एवं … Read more

आयुष्मान कार्ड निर्माण हेतु 26 से 28 मई तक मेगा अभियान का आयोजन,ज़िले में 1.2 लाख कार्ड निर्माण का लक्ष्य

किशनगंज /प्रतिनिधि जिलाधिकारी विशाल राज के निर्देशन में किशनगंज जिले में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना (MM-JAY) के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों के लिए 26, 27 एवं 28 मई 2025 को विशेष आयुष्मान कार्ड निर्माण महा-अभियान आयोजित किया जाएगा। इस तीन दिवसीय महाअभियान का लक्ष्य 1.2 लाख आयुष्मान कार्डों … Read more

निधि ने दर्जनों बच्चियों को बाल विवाह से बचा कर पढाई की मुख्य धारा से जोड़ा

सानिया और रौशनी पायलट बनना चाहती हैं जोशना मरांडी दसवीं में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की है नर्स बनने की इच्छा रखती है सेल्यूट है बिहार की ऐसी शिक्षिका को किशनगंज /प्रतिनिधि बिहार के किशनगंज जिले के अत्यंत सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय सुहागी की शिक्षिका है कुमारी निधि। जो आए दिन बच्चों को … Read more

जिला पदाधिकारी विशाल राज ने बहादुरगंज थाना का लिया जायजा,अभिलेखों का किया निरीक्षण

बहादुरगंज /किशनगंज/निशांत थाना दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी विशाल राज बहादुरगंज थाना पहुंचे। जहां थाना की विधि व्यवस्था का जायजा के साथ ही साथ गुंडा पंजी, गिरफ्तारी पंजी, ओड़ि रजिस्टर, फरारी पंजी, निरिक्षण पंजी सहित अन्य अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए लंबित कांडो के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। मौके पर ही थाना परिसर में … Read more

विशेष शिविर आयोजित कर नगर परिषद द्वारा बनाया गया आयुष्मान भारत कार्ड

जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार नगर परिषद के द्वारा 70 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों के लिए विशेष शिविर आयोजित कर वार्ड नंबर 7 मोती बाग में आयुष्मान भारत कार्ड बनाया गया।जिसमें वार्ड प्रतिनिधि सह भाजपा नगर अध्यक्ष अरविंद मंडल, नगर परिषद के नगर प्रबंधक मनोज कुमार भारती, सीएससी सेंटर से नियुक्त नीलु राय , … Read more

पांच साल से एक ही प्रखंड में डटे हैं मनरेगा पीओ, मंत्री से की गई शिकायत

कोचाधामन ( किशनगंज)सरफराज आलम प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष दानिश इकबाल के द्वारा ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार से मनरेगा योजनाओं में की गई गड़बड़ी की शिकायत किया गया।इसे लेकर उन्होंने ग्रामीण विकास मंत्री को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग किया है। प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष दानिश इकबाल … Read more