पुलिस परामर्श केंद्र में आपसी सहमति से सुलझाया गया विवाद

किशनगंज /प्रतिनिधि महिला थाना परिसर में शनिवार को पुलिस परामर्श केंद्र लगाया गया।जिसमें अलग अलग मामलों में चार आवेदन पड़े। दोनों पक्षों को बुलवाकर आपसी सहमति के बाद दो मामलों का निपटारा मौके पर किया गया।अन्य मामलों के निपटारे के लिए सुनवायी की अगली तिथि दी गई।एसपी सागर कुमार के निर्देश पर लगाए गए परामर्श … Read more

बारिश से मौसम का बदला मिजाज,कई स्थानों में हुआ जलजमाव

किशनगंज/प्रतिनिधि शनिवार सुबह से रुक रुक कर हुई वर्षा के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली।मौसम का मिजाज बदलते ही लोगों को गर्मी से निजाद मिला। शनिवार को मेघ गर्जन के साथ हल्की बूंद बूंदी शुरू हो चुकी थी।बाद में वर्षा तेज हो गई थी।गर्मी कम होने के कारण लोग राहत की सांस ले … Read more

बहादुरगंज थाना क्षेत्र में एक चोर को रंगे हाथ ग्रामीणों ने चोरी करते हुए पकड़ा,किया गया पुलिस के हवाले 

किशनगंज /बहादुरगंज   बहादुरगंज थाना क्षेत्र के मोहम्मद नगर पंचायत के खोदागंज गांव में अहले सुबह जब सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे। तभी एक चोर घर खुरखून नामक व्यक्ति के घर में मोबाइल चोरी करते हुए एक महिला ने देखा। महिला सुबह शौच के लिए उठी थी, तभी अचानक उसकी नजर चोर पर … Read more

अंतर्राष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी बनीं जयश्री,बधाई देने वालो का लगा तांता

किशनगंज /प्रतिनिधि स्थानीय डुमरिया भट्टा निवासी ओमप्रकाश भास्कर एवं श्रीमती पिंकी भास्कर की पुत्री तथा सेंट जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल की कक्षा 8 की छात्रा जयश्री प्रभा ने शतरंज की दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय पहचान बनाई है। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर शतरंज की अंतर्राष्ट्रीय नियामक संस्था फिडे ने उन्हें 1416 रेटिंग प्रदान की है। … Read more

तेज रफ्तार ट्रक ने दूसरे ट्रक में मारी टक्कर, हादसे में चालक हुआ घायल

बहादुरगंज /किशनगंज/निशांत बहादुरगंज ठाकुरगंज मुख्य मार्ग एन एच 327 ई पर दारुल उलूम चौक के समीप देर रात्री जेसीबी लोड सड़क किनारे खड़ी ट्रक को अररिया की ओर से आ रही तेज रफ्तार अनार लदी ट्रक ने टक्कर मार दी। जहां इस घटना मे अनार लदी ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। … Read more

ठाकुरगंज में सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मिलादुन्नबी का पर्व,सुरक्षा का दिखा पुख्ता इंतजाम

ठाकुरगंज/ किशनगंज/मो मुर्तुजा शुक्रवार को मुस्लिम अकिदतमंदो ने शांति व सोहार्द पुर्णमाहौल में मिलादुन्नबी का पर्व मनाया। जुमा के नमाज अदा के बाद ठाकुरगंज प्रखंड क्षेत्र में जुलूस-ए-मोहम्मदी का भव्य आयोजन किया गया। अलग-अलग इलाकों से जुलूस निकलकर ठाकुरगंज जामा मस्जिद पहुँचा। इसके बाद मुख्य बाज़ार से होता हुआ जुलूस कटहलडांगी ईदगाह मैदान पहुंच कर … Read more

पोठिया प्रखंड क्षेत्र के छत्तरगाच्छ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद मिलादुन्नबी।

किशनगंज/पोठिया/राज कुमार शुक्रवार को ईद मिलादुन्नबी बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने छतरगाछ बाजार और ग्रामीण इलाकों में जुलूस निकाला। जगह-जगह जलसा कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। प्रखंड के दर्जनों गांवों से जुलूस निकाला गया जो छतरगाछ बाजार में एकत्रित हुआ। जुलूस में शामिल … Read more

किशनगंज में ईद मिलादुन्नबी को लेकर सुरक्षा का किया गया था पुख्ता इंतजाम

किशनगंज/प्रतिनिधि ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर शुक्रवार को सुरक्षा के पुख़्ता इंतजाम किए गए थे। शहर सहित जिले के चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। ताकि जुलूस और नमाज के दौरान किसी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो,इसे लेकर पुलिस व प्रशासन लगातार निगरानी बरत रही थी। जुलूस गुजरने वाले मार्गों में … Read more

बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जश्न-ए- ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार,हिंदू-मुस्लिम एकता की पेश गई मिसाल

गलगलिया/दिलशाद सरकार की आमद का पर्व जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का त्योहार शुक्रवार को गलगलिया सहित अन्य आसपास के क्षत्रों में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जिसकों लेकर शुक्रवार को गलगलिया भातगाँव पंचायत से लेकर सटे बंगाल के गांवों के लोगों ने एक साथ होकर क्षेत्र के कई स्थानों पर गाजे बाजे के साथ जुलूस निकाले … Read more

किशनगंज: बूढ़ी कनकई नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत,परिजनों में पसरा मातम

किशनगंज /प्रतिनिधि दिघलबैंक प्रखंड के आठगछिया पंचायत अंतर्गत दोगाछी हाट से घर जाने के दौरान अठयाबारी में नदी पार करने के दौरान बूढ़ी कनकई नदी में डूबने से एक व्यक्ति का मौत का मामला प्रकाश में आया है। मृतक व्यक्ति का पहचान टप्पू बस्ती सहनी टोला वार्ड संख्या 7 निवासी तृत लाल सहनी के रूप … Read more