बहादुरगंज थाना परिसर में जनता दरबार हुई आयोजित, जमीन सबंधित 08 मामलों का किया गया निष्पादन

बहादुरगंज /किशनगंज जिला पदाधिकारी किशनगंज के निर्देश पर बहादुरगंज थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जहां थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार के दौरान थाना क्षेत्र के जमीन संबंधित 25 मामलों की सुनवाई अंचल अधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की मौजूदगी में किया गया। जहां 25 में से 08 मामलों का निष्पादन दोनों … Read more

नेहरू कॉलेज में प्राचार्य और छात्र के बीच विवाद: छात्र से मोबाइल छीना और मारपीट का वीडियो हुआ वायरल

किशनगंज जिले के बहादुरगंज अंतर्गत स्थित नेहरू कॉलेज बहादुरगंज में प्राचार्य जमीरुल आलम के द्वारा एक छात्र के साथ मोबाइल छीन कर मारपीट करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। स्थानीय छात्रों ने बताया, नेहरू कॉलेज बहादुरगंज में प्राचार्य जमीरुल आलम द्वारा लगातार छात्र छात्राओं से अभद्र व्यवहार एवं अभद्र टिप्पणी का मामला सामने आया … Read more

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को बहादुरगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

बहादुरगंज/किशनगंज/निशांत नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में बहादुरगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के कैरी बीरपुर निवासी नौशाद आलम पिता मोजीब आलम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है। मामले के तहत बहादुरगंज पुलिस ने पीड़िता की मां के फर्द बयान पर थाना कांड संख्या 276/2025 दर्ज करते हुए पोक्सो एक्ट की सुसंगत … Read more

भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, करीब 48 लीटर नेपाली शराब और बाइक जब्त

गुप्त सूचना पर रात के अंधेरे में की गई छापेमारी, तस्कर फरार, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किशनगंज/दिघलबैंक/मो अजमल भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की कोशिशों पर रोक लगाने के क्रम में सशस्त्र सीमा बल SSB को एक और बड़ी सफलता मिली है। 12वीं वाहिनी एसएसबी, किशनगंज की सी कंपनी पलसा द्वारा शुक्रवार देर रात विशेष … Read more

किशनगंज जिले के 19 खिलाड़ी बिहार राज्य अंडर-13 शतरंज प्रतियोगिता में हुए शामिल

अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में शुक्रवार से पूर्णियां के खेल भवन में चार दिवसीय बिहार राज्य अंडर-13 बालक-बालिका शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।प्रतियोगिता में पटना, दरभंगा, भोजपुर, सहरसा, मुंगेर, मधेपुरा, छपरा, कटिहार और पूर्णियां समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों से कुल 117 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसमें किशनगंज जिले … Read more

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धर्म चक्रवर्ती की उपाधि से किया गया सम्मानित

दिल्ली:आचार्य श्री विद्यानंद महाराज जी के जन्म शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हुए शामिल ।इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज का ये दिन एक और वजह से बहुत विशेष है। 28 जून यानी, 1987 में आज की तारीख पर ही आचार्य विद्यानंद जी मुनिराज को आचार्य पद की उपाधि प्राप्त हुई थी। ये … Read more

छात्रों के लिए शून्य निवेश और कम लागत वाली शिक्षण सामग्री का निर्माण करती है निधि

प्राथमिक विद्यालय सुहागी में शिक्षिका कुमारी निधि के द्वारा आए दिन नवाचार किया जाता है। निधि के द्वारा विषय वस्तु को सरल और सहज बनाने के लिए कम लागत से शिक्षण सामग्री का निर्माण किया जाता है। बताते चले की विभिन्न प्रकार के कबाड़ की जुगाड़ से और शून्य निवेश पर कई बेहतरीन शिक्षण सामग्री … Read more

किशनगंज:सड़क दुर्घटना में दो महिला घायल,अस्पताल में भर्ती

बहादुरगंज/किशनगंज) निशांत शुक्रवार को बहादुरगंज – किशनगंज मुख्यमार्ग पर गोपालपुर चौक के समीप तेज रफ्तार बाईक सवार ने सड़क पार कर रही दो महिला को ठोकर मार दी। ठोकर में गोपालपुर गांव निवासी महिला लक्ष्मी देवी पति डोमा मरांडी तथा सीमा देवी पति महादेव गंभीर रूप से घायल हो गई है। दुर्घटना के साथ ही … Read more

बिजली आपूर्ति बाधित रहने से ग्रामीण परेशान,सुधार की मांग

हाटगांव पंचायत के वार्ड 2 व 6 में लो वोल्टेज से जनजीवन अस्त-व्यस्त टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत हाटगांव पंचायत के वार्ड संख्या 2 और 6 में पिछले एक सप्ताह से लो वोल्टेज की गंभीर समस्या बनी हुई है। बिजली की बेहद कमजोर आपूर्ति के कारण न तो मोबाइल फोन चार्ज हो पा रहे … Read more

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की पहल पर किशनगंज में होगा हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव

किशनगंज/प्रतिनिधि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिलीप कुमार जायसवाल की पहल पर किशनगंज में जल्द ही हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव होगा।इसे लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिलीप कुमार जायसवाल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से अपनी ओर से पहल की है। जिसके बाद रेलवे द्वारा भी अधिसूचना जारी करते हुए टिकट बुकिंग … Read more