खैरखां पंचायत के सरपंच श्याम लाल विश्वास का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

SHARE:

फारबिसगंज /बिपुल विश्वास

फारबिसगंज प्रखंड के खैरखां पंचायत के सरपंच श्याम लाल विश्वास का सोमवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई।

पंचायत के मुखिया प्रदीप मंडल ने बताया कि श्याम लाल विश्वास पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्होंने वर्ष 2005 से 2011 तक भी खैरखां पंचायत के सरपंच के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं और क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता और योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

उनके निधन पर विधायक विद्यासागर केसरी उर्फ मंचन केसरी, मुखिया प्रदीप मंडल, प्रकाश चौधरी, अशोक विश्वास, मोहम्मद परवेज गुड्डू, बबलू मंडल, रूपेश मंडल, विनोद चौधरी, अमित निराला सहित कई गणमान्य लोगों ने गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है।

सभी ने श्याम लाल विश्वास को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति सहानुभूति प्रकट की और कहा कि उनका निधन पंचायत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके कार्यों और योगदान को क्षेत्रवासी हमेशा याद रखेंगे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!