कैमूर :ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल,अस्पताल में भर्ती

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

स्थानीय थाने के पंडित दीनदयाल उपाध्याय गया रेलखंड के कुल्हड़िया गेट के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया । घटना की सूचना मिलते ही मौके पर आसपास के लोगों की काफी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों के द्वारा घायल व्यक्ति की पहचान बचाउ राम, ग्राम जमुरनी, थाना दुर्गावती, जिला कैमूर के रूप में किया गया। घटना की सूचना लोगों के द्वारा घायल के परिजनों को दी गई ।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे स्थानीय मुखिया संजय मल्होत्रा के द्वारा घायल व्यक्ति को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया गया। जिसके बाद मुखिया के द्वारा अपने निजी साधन से घायल को सदर अस्पताल भभुआ इलाज के लिए ले जाया गया।

कैमूर :ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल,अस्पताल में भर्ती