किशनगंज :गायत्री शक्ति पीठ में दीप यज्ञ एवं महा आरती का किया गया आयोजन

SHARE:

किशनगंज /प्रतिनिधि

सरस्वती पूजा के मौके पर शहर के प्रसिद्ध गायत्री शक्तिपीठ में महा आरती एवं दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। मालूम हो कि हर मंगलवार एवं शनिवार को दीप यज्ञ महा आरती का आयोजन शक्तिपीठ में किया जाता है ।वही आज आयोजित महा आरती एवं दीप यज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और विद्या की अधिष्ठात्री देवी माता सरस्वती की पूजा आराधना भक्तों के द्वारा की गई ।वही आरती के पश्चात भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया ।

इस मौके पर जिला संयोजक हेमंत चौधरी, सौरव कुमार, मिक्की साहा,विशाल कुमार ,प्रभात कुमार ,किशोर कुमार, मनीष कुमार,छोटू सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे ।











सबसे ज्यादा पड़ गई