किशनगंज :आंधी बारिश की वजह से टेढ़ागाछ में कई घंटो तक बिजली आपूर्ति रही बाधित,उपभोक्ता रहे परेशान

SHARE:

किशनगंज /विजय कुमार साह

टेढागाछ प्रखंड में कई घंटे बिजली बाधित रहने से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। आंधी और बारीश से बिजली विभाग के द्वारा लगाए गए तार गिरने से बिजली पिछले 24 घंटे से बाधित है । फुलबरिया के पास इंसुलेटर पंचर हो गया था, जिसे ठीक करने के लिए बिजली विभाग के कर्मी बारीश में भी डटे रहे। काफी मेहनत के बाद लोगों को बिजली मिलने की उम्मीद है।

बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर अमर बहादुर ने बताया कि बारीश की वजह से हांटगाव के पास बिजली के तार पर पेड़ गीरने से बिजली विभाग को कड़ी मेहनत करनी पड़ी और तार को ठीक किया गया। साथ ही उन्होने यह भी बताया कि लोगों को बिजली संबंधित समस्या का सामना ना करना पड़े इसके लिए हमने पुरी कोसीस की है।बिजली के कटने से क्षेत्र के लोग काफी परेशान हैं। बिजली नही रहने से वार्ड के लोगों को नल जल योजना का पानी, मोबाइल चार्जिंग, आदि संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है।














सबसे ज्यादा पड़ गई