फारबिसगंज :असमय बारिश से भारी नुकसान, प्रखंड पूर्व उपप्रमुख संतोष मंडल ने कहा क्षति का आंकलन करवाए प्रशासन

SHARE:

फारबिसगंज /बिपुल विश्वास

फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र में तेज हवा के साथ मुशलाधार बारिश ने किसानों के खेतों मे लगे आलु तथा तिलहन फसल नुकसान हुआ हैं.तेज हवा के साथ बारिश होने से सरसों का फौधा खेतों मे गिर गया तथा उसमे लगे फुल झर गये हैं. फारबिसगंज के पूर्व उपप्रमुख संतोष मंडल उर्फ राजू मंडल ने जिला प्रशासन से मांग की है की तेज हवा के साथ हुए बारिश से किसानों को काफी नुकसान हुआ है.

इसका आंकलन कराया जाए. किसानों के फसलों के क्षति की जानकारी राज्य सरकार को दी जाए और किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए. उन्होंने कहा बारिश से फुल वाले फसल को काफी नुकसान होगा हैं आलु के खेतो में पानी जमा हो जाने से मिट्टी के अंदर बैठा आलु सड़ जाएंगे तथा दागीदार हो जाएगा.

आलु मे दागी होने के बाद बाजार मे उचित दाम नही मिलता है. उन्होंने कहा किसानों की समस्याओं पर जिला प्रशासन को ध्यान देना चाहिए और किसान सलाहकारों के द्वारा फसल क्षति की हुए नुकसान का आकलन करा कर राज्य सरकार को इसकी रिपोर्ट भेजने का कार्य कराया जाए.














सबसे ज्यादा पड़ गई