स्मैक तस्करी के आरोप में पति पत्नी गिरफ्तार,लाखों रुपए का स्मैक बरामद

SHARE:


पकडे गये दम्पत्ति के घर से पुलिस ने 203.86 ग्राम स्मैक 11पुडिया मे ,01 मोबाईल फोन, विभिन्न रंग का 11 लाईटर, 01 ईलेक्ट्रानिक तराजू के साथ नगदी भी बरामद की

पिछले दिन भी छापेमारी के क्रम में 2750 लीटर बेजिंन पेट्रोल पेट्रोल, 35 लीटर नकली डीजल व कृत्रिम रंग पुलिस ने बरामद किया था

कटिहार ग्रामीण – नशेडियों एवं नशे के गोरखधंधे मे शामिल धंधेबाजों के विरुद्ध जिले के पुलिस कप्तान परिचय कुमार के सख्त निर्देश के आलोक मे मनिहारी अनुमंडल पुलिस सतर्क है। प्रेस वार्ता में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद कुमार ने जानकारी दिया कि जिले के पुलिस अधीक्षक से प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में अमदाबाद पुलिस ने अवांछित गतिविधियों व नशे के धंधे में शामिल धंधेबाजों के विरूद्ध कार्रवाई तेज कर दी है।

इसी कड़ी स्मैक तस्करी के संबंध में मिली गुप्त सूचना के आधार अमदाबाद के भोलामारी गांव में मो. मोबारक हुसैन के घर पर अमदाबाद थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के नेतृत्व व मैजिस्ट्रेट की मौजूदगी मे छापेमारी की गयी। छापेमारी के दौरान मौके का लाभ उठाकर मो. मोबारक भाग निकला था।

उसके घर की तलाशी के क्रम में पुलिस ने दो ड्रम के बीच एक प्लासटिक डिब्बे मे छुपाकर रखे गये 203 ग्राम स्मैक बरामद की। बरामद स्मैक को जप्त करते हुए महिला पुलिस बल के सहयोग से पुलिस ने मोबारक की पत्नी मशकूरा बीबी (40) को गिरफ्तार कर लिया। इस संदर्भ मे अमदाबाद थानाकांड संख्या 206/26 दर्ज कर बीएनएस की धारा 8(सी)/21(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्जकर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

डीएसपी श्री कुमार ने बताया कि मौके से फरार मो. मोबारक हुसैन (42) को पश्चिम बंगाल के हरिश्चद्रपुर से पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी दी कि स्मैक तस्करी कर बेचने के आरोप मे पकडे गये दम्पत्ति के घर से पुलिस ने 203.86 ग्राम स्मैक 11पुडिया मे ,01 मोबाईल फोन, विभिन्न रंग का 11 लाईटर, 01 ईलेक्ट्रानिक तराजू, मुबारक हुसैन के पास से 206750 रूपये नगद बरामद की गयी है।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री कुमार ने बताया कि तकरीबन दो सप्ताह पूर्व मुबारक हुसैन के घर छापेमारी के क्रम मे 2750 लीटर बेजिंन पेट्रोल पेट्रोल, 35 लीटर नकली डीजल व कृत्रिम रंग पुलिस ने बरामद की थी। इसकी बारीकि से जांच पडताल की जा रही थी कि गुप्त सूचना मिली की स्मैक के धंधे में भी मुबारक शामिल है। इसी आलोक मे की गयी कार्रवाई में सफलता मिली है। नकली पेट्रोल और डीजल मामले में अलग से एक प्राथमिकी दर्ज कराये जाने की बात कही। इस अभियान में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के साथ पुअनि भोला कुमार, मसुधन कुमार, विद्या चक्रवर्ती सहित पुलिस बल के जवान शामिल रहे ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!