समेली /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मुरादपुर पंचायत स्थित कचरा प्रसंस्करण इकाई में स्वच्छता कर्मियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व स्वच्छता पर्यवेक्षक उत्तम कुमार ने किया। इसमें पंचायत में चल रहे सफाई कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही सभी घरों से नियमित कचरा उठाव सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक में यूजर शुल्क वसूली की भी समीक्षा हुई।
उत्तम कुमार ने कहा कि सभी स्वच्छता कर्मी नियमित रूप से घर-घर जाकर यूजर चार्ज का संग्रह करें। लाभुकों को भुगतान की रसीद देना और समय पर राशि जमा करना भी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि नियमित शुल्क वसूली से पंचायत की स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सकेगा। बैठक में सूखे कचरे के वर्गीकरण,खाद की पैकिंग और कचरा प्रसंस्करण कार्य पर भी चर्चा हुई।
कर्मियों से कहा गया कि सूखे कचरे को अलग-अलग श्रेणियों में छांटकर पैक करें। ताकि उसका बेहतर उपयोग हो सके। तैयार खाद की पैकिंग नियमित रूप से करने पर भी जोर दिया गया। स्वच्छता पर्यवेक्षक ने कहा कि पंचायत को स्वच्छ रखने में सभी कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।उन्होंने सफाई कार्य में नियमितता बनाए रखने और आपसी समन्वय के साथ काम करने की अपील की।
मौके पर स्वच्छताकर्मी सुनील कुमार रजक, ईश्वर मंडल, राजेंद्र हरिजन, दिनेश राय, दिलीप, निदेश, गौरव, वकील, कुशेश्वर समेत अन्य सफाई कर्मी उपस्थित रहे ।






















