फलका थाना परिसर में उपद्रव और राइफल छीनने की नामजद महिला आरोपी गिरफ्तार,भेजी गई जेल

SHARE:

पुलिस अभिरक्षा में मौत मामला

फलका/कटिहार – बीते दिनों फलका पुलिस अभिरक्षा में बाइक लूट कांड के संदिग्ध राकेश कुमार यादव की मौत होने की घटना के पश्चात फलका मुख्य चौक व थाना परिसर में हुई उपद्रव, पुलिस के साथ मारपीट व राइफल छीनने के मामले में पुलिस ने छापेमारी कर घटना के एक नामजद महिला आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

थानाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने बताया कि बीते दिनों पुलिस अभिरक्षा में बाइक लूट कांड के संदिग्ध राकेश कुमार यादव की मौत होने की घटना के पश्चात फलका मुख्य चौक व थाना परिसर में हुई उपद्रव के दौरान विधि व्यवस्था संधारण हेतु मौके पर तैनात पुलिसकर्मी के साथ मारपीट कर जख्मी करने एवं राइफल छीनने के मामले में एक महिला नामजद आरोपी थी, जो कुछ दिनों से फरार चल रही थी।

जिसे सूचना पर गुरुवार की देर रात पोठिया पुलिस के सहयोग से चांदपुर गांव में छापेमारी कर आरोपी को घर से गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार को आरोपी महिला को कागजी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!