मनिहारी /कटिहार – थाना क्षेत्र के नीमा पंचायत में समुह के महिलाओ से केवाईसी के नाम पर लगभग पांच लाख रूपया ठगी का मामला प्रकाश मे आया है । पिड़ित पुसिया देवी,सेहरा खातुन,अगना खातुन,जयंती देवी,सहीदा खातुन,मिठू आलम, चिंटू आलम, विनोद कर्मकार आदि लोगो ने एसडीपीओ विनोद कुमार को आवेदन देकर न्याय का गुहार लगाया है ।
सभी ने बताया है कि नीमा के कृष्ण कुमार पिता शिवकुमार नया टोला बहादुरपुर निवासी ने समूह के महिलाओ से नो डियूज कराने के नाम पर चार लाख 84 हजार नौ सौ बारह रूपया उठाकर बैंक में जमा ना कर अपने पास रख लिया । जब इसकी जानकारी समूह के सभी सदस्यो को हुआ तो कृष्ण कुमार ने रूपया वापस कर देने का स्टांप पेपर पर एग्रीमेंट कर दिया ।
जब एग्रीमेंट का समय पुरा हो गया तब कृष्ण कुमार घर छोड़कर फरार हो गया है । समूह के सभी सदस्यो ने एसडीपीओ ने जांच कर उचित कार्रवाई करने का मांग किया है। एसडीपीओ ने बताया कि फर्जीवाड़ा को लेकर महिलाओ ने आवेदन दिया है। इसकी जांच कर दोषी पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी ।






















