मनसाही/कटिहार – रामलीला मैदान मेरा में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवें संस्करण का खिताब भखरीपुर अपने नाम कर लिया। फाइनल में रतन टाटा भखरीपुर एवं दुर्गा स्थान कटिहार की टीम पहुंची। दोनों टीमों के बीच टॉस कराया गया ।
जिसमें रतन टाटा भखरीपुर की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया निर्धारित आठ ओवर में चार विकेट खोकर 83 रन बनाए जवाब में उतरी दुर्गा स्थान कटिहार की टीम 6.3 ओवर में 10 विकेट खोकर मात्र 40 रन बनाएं। इस प्रकार से रतन टाटा भखरीपुर की टीम 43 रन से जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि सब फुलहरा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा कि क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल हैं अंतिम बॉल में जीत हार का फैसला होता हैं,दोनों टीमों ने कड़ी मशक्कत करते हुए फाइनल में पहुंची एवं फाइनल में एक टीम को हारना ही पड़ता हैं। इस प्रकार से रतन टाटा भखरीपुर की टीम ने 43 रन से दुर्गा स्थान कटिहार की टीम को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस अवसर पर कमेटी के विक्रम रविदास,मो. घोष,मो.आमिर,मो. अजीज आदि उपस्थित थे।























