महज दो घंटे में पुलिस ने किया घटना का उद्भेदन, हथियार सहित आरोपी को धर दबोचा
कटिहार – सहायक थाना क्षेत्र के भेडिया रहिका में हुई गोलीकांड का उदभेदन पुलिस कर दिया है। सदर एसडीपीओ वन विशाल आनंद ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी है कि 6.07.2926 को सहायक थानाक्षेत्र के भेडिया रहिका वार्ड संख्या दो मे एक ग्राहक विजय चौहान और किराना दुकानदार सौरभ सरकार के बीच उधार दिये जाने पर विवाद हो गया था।
विवाद मारपीट व गोली बारी तक पहुंच गयी। पुलिस के अनुसार वादिन विजय चौहान (50) पिता स्व शिवनारायण चौहान ने सहायक थाने को दिये अपनी लिखित शिकायत मे कहा है कि वह 6 जूलाई को संध्या समय मुहल्ले के ही किराना दूकानदार के यहां राशन लेने के उपरांत उधार देने का निवेदन किया।
लेकिन दूकानदार देने से इंकार कर गया। बात तूतू मै मै से होकर मारपीट पर उतारू हो गयी। श्री चौहान के अनुसार दूकानदार के साथी द्वारा उनपर फायरिंग की गयी। बाद में दूकानदार श्री सरकार ने भी उनपर फायरिंग की। जिसमे वे बालबाल बच गये।
लिखित शिकायत के आलोक मे नगर सहायक थानाकांड संख्या 756/26 दर्ज कर अनुसंधान आरंभ की गयी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश के आलोक मे गठित एआई टी की टीम ने महज दो घंटे में इस घटना के आरोपी सौरभ सरकार को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही देशी हथियार भी बरामद कर लिया है।




























